बारिश के अभाव में हरियाणा का बढ़ने लगा तापमान, हिसार में पारा 38.9 पर

Satyakhabarindia

3 सितंबर से पहले हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं, बिखराव वाली बारिश होती रहेगी

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा के सोनीपत, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, पानीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश-आंधी की व्यक्त की है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है।

हरियाणा में अगस्त में बारिश

आज 28 अगस्त 2026 का पंचांग और राशिफल

हरियाणा में अगस्त के बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो धान के इलाकों में सबसे कम बारिश हुई है। हरियाणा में इस समय 7 जिले रेड जोन (बारिश की भारी कमी) की श्रेणी में हैं। इसमें करनाल 51% कमी, अंबाला: 51% कमी, कैथल: 49% कमी, सिरसा 47% कमी, पंचकूला 44% कमी, रोहतक 36% कमी और जींद में 27% से 52% तक कमी देखने को मिली है।

इससे उलट भिवानी में सबसे ज्यादा 117% अधिक बारिश हुई है। वहीं फतेहाबाद में 50%, कुरुक्षेत्र में 19% अधिक, पलवल में 17% अधिक, चरखी दादरी में 11% अधिक और रेवाड़ी में 3% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मानसून के सीजन में अब तक बारिश

हरियाणा में मानसून के सीजन में अब तक 18% कम बारिश दर्ज की गई है मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून से लेकर अब तक प्रदेश में 18% कम बारिश हुई है। जिस प्रकार से मौसम का अपडेट आ रहा है उसे देखते हुए इस बात की संभावना बहुत कम है कि हरियाणा में बारिश सामान्य श्रेणी तक पहुंचे।

हरियाणा के 78 शिक्षक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित

हरियाणा में अधिकतम तापमान

प्रदेश की अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हिसार में सबसे ज्यादा 38.9 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। इस दौरान अंबाला में अधिकतम तापमान 36.4, करनाल में 35.2, नारनौल और नूंह में 35.0, रोहतक में 37.1, भिवानी में 37.0, चरखी दादरी में 36.8, फरीदाबाद में 35.1, फतेहाबाद में 35.2, गुरुग्राम में 36.8, झज्जर में 35.6, कैथल में 34.5, कुरुक्षेत्र में 34.8, रेवाड़ी में 34.9, पंचकूला में 33.8, सोनीपत में 33.6 और यमुनानगर में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नूंह, भिवानी, सिरसा में तापमान बढ़ रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के भिवानी में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। इस दौरान अंबाला में 28.3, हिसार में 27.0, करनाल और रोहतक में 27.5, नारनौल में 26.5, चरखी दादरी में 28.5, गुरुग्राम में 27.2, झज्जर में 26.6, कैथल में 27.6, कुरुक्षेत्र में 28.1, पंचकूला में 26.3, पानीपत में 27.8, रेवाड़ी में 26.4 और यमुनानगर में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ब्रेन सर्जरी के बाद अधिवक्ता की मौत, दो डॉक्टरों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

#HaryanaWeather #HisarTemperature #HeatWave #ClimateChange #WeatherUpdate #SummerHeat #RisingTemperatures #HaryanaNews #Meteorology #WeatherAlert #HeatAdvisory #StayHydrated #Summer2023 #HaryanaClimate #WeatherForecast #HighTemperatures #HeatSafety #LocalNews #HaryanaLife #EnvironmentalAwareness

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top