8 दिन में एक करोड़ रुपए दो वरना 10 दिन में मार देंगे गोली
जींद पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू
सत्य खबर हरियाणा
Threat Call : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सचिन पंडित उर्फ नैंसी पंडित ने जींद के एक डॉक्टर को 8 दिन में एक करोड रुपए की फिरौती देने के लिए धमकी दी है। पुलिस ने नैंसी पंडित के खिलाफ थाना शहर जींद में धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में शिकायतकर्ता सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बाल धमार्थ अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत है और डॉक्टर आदिश जैन के पास कार्य करता है। सचिन ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह 10:54 से 11:02 के बीच उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप संदेश आया जिसमें कहा गया था कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सचिन पंडित उर्फ नैंसी पंडित है जो यूपी का रहने वाला है। उसने कहा कि डॉक्टर आकाश जैन 8 दिन के अंदर उसे एक करोड रुपए की राशि दे अन्यथा 10 दिन के अंदर उसे जींद में ही गोली मार दी जाएगी।
यहां बता दें कि धमकी भरे संदेश में नाम डॉक्टर आकाश जैन लिखा है लेकिन वास्तव में सचिन जिसके पास काम करता है उन डॉक्टर का नाम आदिश जैन है। आदिश जैन जींद के आर्य समाज मंदिर रोड पर रहने वाले प्रसिद्ध डॉक्टर सुरेश जैन के पुत्र हैं।
शिकायतकर्ता सचिन का कहना है कि उसे नहीं पता कि उसका नंबर कैसे इन लोगों के पास पहुंचा? थाना शहर जींद पुलिस ने सचिन पंडित उर्फ नैंसी पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद में डॉक्टरों से फिरौती मांगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डॉक्टरों और अस्पताल संचालकों से फिरौती मांगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने कई डॉक्टरों को धमकी देकर पैसे मांगे थे लेकिन बाद में पता चला था कि वह कोई नशेड़ी किस्म का व्यक्ति था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था लेकिन कुछ मामलों में बड़े गिरोहों से फिरौती मांगे जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
बड़े गिरोह के बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने का खेल अक्सर विदेशी नंबरों से किया जाता है लेकिन इस ताजा मामले में जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा संदेश आया है। वह भारत का ही है। पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
#HaryanaNews #Jind #LawrenceBishnoi #GangThreat #DoctorSafety #CrimeAlert #PublicSafety #LawEnforcement #CommunitySupport #JusticeForDoctors #HaryanaPolice #ThreateningMessages #CrimePrevention #SafetyFirst #HealthcareHeroes #StandAgainstCrime #ProtectOurDoctors #HaryanaUpdates #VigilantCommunity #SafetyAwareness