समाज की सच्ची प्रगति तब जब गरीब का बच्चा भी बड़े सपने देखे : नायब सैनी

Satyakhabarindia

बावल मंडी में समरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, कहा, सभी महापुरुषों की एक ही मंजिल थी ज्ञान, सम्मान और समान अवसर।

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रतिभा किसी जाति की मोहताज नहीं होती और अवसर किसी भेदभाव का मोहताज नहीं होता। मुख्यमंत्री बावल मंडी के अंदर समरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सीएम सैनी के साथ कैबिनेट मंत्री नरवीर नरवीर सिंह भी मौजूद रहे।

हरियाणा और महाराष्ट्र मिलकर बनाएंगे काला अंब में भव्य शौर्य स्मारक

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, प्रतिभा, परिश्रम और सामाजिक समरसता चारों का संगम दिखाई दे रहा है। किसी समाज की सच्ची प्रगति तब ही है जब गरीब का बच्चा भी बड़े सपने देखे। बेटी की पहचान प्रतिभा से और युवा की पहचान योग्यता और मेहनत से हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह सम्मेलन केवल सम्मान समारोह नहीं हरियाणा की बदलती सामाजिक चेतना का उत्सव भी है। विभिन्न परीक्षाओं और खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले 411 विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभावान छात्रों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि इन बच्चों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत है। कहा कि, मैं इनको और इनके माता-पिता को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि, “गुरु रविदास जी महाराज ने बेगमपुरा की कल्पना एक ऐसे समाज के रूप में साथियों की थी जहाँ किसी प्रकार का भेदभाव न हो, भय अथवा अन्याय के लिए कोई स्थान न हो। यह संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने बेगमपुरा में एक यह कल्पना की थी।

9.63 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले को लेकर फरीदाबाद समेत तीन जगहों पर ईडी की छापेमारी

सीएम ने कहा कि, इन सभी महापुरुषों की राह अलग नहीं थी, चाहे महात्मा ज्योतिबा फुले हों, चाहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी हों, माता सावित्रीबाई फुले हों, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज हों। इन सभी महापुरुषों की राह अलग नहीं थी, उनकी मंजिल एक थी- ज्ञान, सम्मान और समान अवसर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने कहा है, उन्होंने कहा है- जन्म जात मत पूछिए, का जात पात अरु पात। रैदास पूत सब प्रभु के, कोऊ नहिं जात कुजात॥

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति को 31 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से एनएसयूआई नेता रवि मसीत और जिला शहरी प्रधान प्रवीन चौधरी को हाउस अरेस्ट कर लिया है। कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान सुभाष छबड़ी के घर के सामने भी पुलिस तैनात की गई। सुरक्षा को देखते हुए 10 स्पेशल पुलिस नाके लगाए गए हैं।

रवि मसीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें दावा किया कि रात करीब 12 बजे एसएचओ धारूहेड़ा पुलिस टीम के साथ उनके घर आए थे। अल सुबह सादे वर्दी में 3 पुलिस कर्मी आकर घर बैठ गए। उन्होंने मुझे घर से बाहर नहीं जाने और कोई वीडियो फोटो बनाने पर रोक लगा दी। बता दें कि, रवि मसीत गत सप्ताह में इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

सीने में गोली मारकर युवक की हत्या, ग्रामीणों और परिवारवालों ने कुंडली बॉर्डर पर जीटी रोड किया जाम, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी लाइन

कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने तक घर से बाहर नहीं जाने की हिदायत दी है। उनके घर के बाहर सुबह से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी घूम रहे हैं।

#Haryana #Rewari #Bawal #TrueProgress #SocialChange #DreamBig #Empowerment #ChildDevelopment #NayabSaini #Inspiration #CommunityGrowth #EducationForAll #HopeForFuture #SocietyProgress #YouthEmpowerment #PositiveChange #DreamsComeTrue #SupportTheFuture #InvestInChildren #BuildingDreams

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top