हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने लिखा कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र, दीपेंद्र हुड्डा को CWC से हटाने की मांग

Satyakhabarindia

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी कर चुके दीपेंद्र हुड्डा का विरोध

सत्य खबर हरियाणा

Kuldeep Sharma : हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आती दिख रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कार्यसमिति से हटाने की मांग की है। यह मांग दिवंगत कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के संबंध में दीपेंद्र हुड्डा द्वारा रोल मॉडल बताने वाले दिए गए बयान को लेकर उठाई गई है। दीपेंद्र हुड्डा के इस बयान पर पहली बार कांग्रेस का कोई नेता बोला है। दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि कल भाजपा के अनेक नेताओं ने निंदा की थी और पंजाब में भी जमकर विरोध हुआ था।

हरियाणा और महाराष्ट्र मिलकर बनाएंगे काला अंब में भव्य शौर्य स्मारक

आज 23 अगस्त को लिखे पत्र में शर्मा ने कहा कि सज्जन कुमार को आदर्श के तौर पर प्रस्तुत किए जाने संबंधी टिप्पणी से सिख समुदाय में गहरी नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने लिखा कि हरियाणा और पंजाब के कुछ सिख मित्रों ने उनसे संपर्क कर इस बयान पर असंतोष जताया है।

शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को याद दिलाया कि किसान आंदोलन के बाद देश में सिख समुदाय के एक बड़े हिस्से ने कांग्रेस का समर्थन किया था। उनके अनुसार, ऐसे बयान से अब पार्टी के प्रति उस समर्थन को लेकर समुदाय में दोबारा विचार की स्थिति बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए उठा रहे हैं।

पत्र में पंजाब विधानसभा चुनाव का भी जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले आया ऐसा बयान कांग्रेस के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उनका तर्क है कि इससे उस मुद्दे के पुराने घाव फिर खुल गए हैं, जिससे पार्टी पहले ही खुद को अलग कर चुकी है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में सज्जन कुमार से पूरी तरह दूरी बना ली थी।

ऐसे में पार्टी की स्थिति स्पष्ट करने और सिख समुदाय में पैदा हुई नाराजगी को कम करने के लिए दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस कार्यसमिति से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने इसे पार्टी की गंभीरता और विश्वसनीयता प्रदर्शित करने वाला कदम बताया है।

9.63 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले को लेकर फरीदाबाद समेत तीन जगहों पर ईडी की छापेमारी

कौन थे सज्जन सिंह?

सज्जन कुमार कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और दिल्ली के प्रभावशाली नेता थे। वे तीन बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। वे 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए थे।

चरणजीत सिंह चन्नी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी दीपेंद्र हुड्डा को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार सिख कौम का कातिल है, गद्दार है, उसने सिखों को मारने की साजिश की और मरवाए, उसको दो बार उम्र कैद की सज़ा हो चुकी है। जब मैं मुख्यमंत्री बना। मैंने उस वक्त मांग कि थी कि इसे मुझे दो, मैं पंजाब सरकार की तरफ से बताऊंगा कि किस तरह मानवता का क़त्ल इसने किया। ये बात सिर्फ सिख कौम की नहीं है, इस आदमी ने मानवता को शर्मसार किया है। हजारों सिखों को मारा गया, घरों में घुसकर लुटा गया, पगड़ी को बेइज्जत किया गया। इसको रोल मॉडल क्या उसका नाम लेना भी पाप है। अगर ऐसे लोग रोल मॉडल होंगे, तो देश तबाह हो जाएगा। उसको कानूनी लड़ाई से नहीं, बल्कि चौक पर गोली मारनी चाहिए थी। अगर कोई उसको अपना रोल मॉडल कहता है, तो वो अपनी जुबान को भी संभाले और अपने आप को भी संभाले।

वन नेशन-वन इलेक्शन पर JPC की बैठक जारी, 2029 में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की चर्चा तेज
वन नेशन-वन इलेक्शन पर JPC की बैठक जारी, 2029 में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की चर्चा तेज

#HaryanaPolitics #KuldeepSharma #CongressParty #DeependerHooda #CWC #PoliticalLeadership #AssemblySpeaker #HaryanaNews #PoliticalDebate #CongressLeadership #PartyDynamics #PoliticalChange #HaryanaUpdates #LeadershipCrisis #PoliticalStrategy #CongressMembers #HaryanaAssembly #PoliticalInfluence #PartyReform #HaryanaCurrentAffairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top