हरियाणा के गेस्ट टीचरों में जागी नियमित होने की उम्मीद, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से मांगी रिपोर्ट

Satyakhabarindia

हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को 2 महीने में गेस्ट टीचरों को पक्का करने के दिए थे आदेश

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Guest Teachers : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे लगभग 12 हजार अतिथि अध्यापकों (गेस्ट टीचर्स) में नियमित होने की एक नई उम्मीद जागी है। ये अध्यापक पिछले दो महीनों से लगातार अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। राज्य सरकार द्वारा कॉलेजों में कार्यरत करीब 5 हजार गेस्ट लेक्चरर्स को पहले ही नियमित किया जा चुका है, जिसके बाद स्कूलों में कार्यरत इन 12 हजार गेस्ट टीचरों की नियमित करने की मांग और अधिक मुखर हो गई है। इस मामले में 6 अगस्त को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने प्रदेश सरकार को 2 महीने के अंदर इन गेस्ट टीचरों को नियमित करने का आदेश दिया था।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने गेस्ट टीचरों का ज्ञापन मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को मामले में तत्काल कार्रवाई कर नियमितीकरण की पूरी रूपरेखा और विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

बिहारी को गाली देने का ऑडियो हुआ वायरल, पूर्व कांग्रेस विधायक ने की शिकायत

गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण का मामला ऐसे समय सरकार के सामने पहुंचा है, जब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहले ही इस संबंध में दो महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे चुका है। 25 मई को एकल पीठ ने यह आदेश दिया था। इसके बाद छह अगस्त को डबल बेंच में हुई सुनवाई में भी दो महीने की अवधि में नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करने के आदेशों पर मुहर लगने की बात गेस्ट टीचर संगठनों ने कही है।

छह अगस्त के बाद पहली बड़ी सरकारी हलचल

हाईकोर्ट के आदेश के बाद गेस्ट टीचरों ने अब अपनी मांग को सरकार के स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त मोर्चा बनाया है। राज्य के आधा दर्जन से अधिक संगठनों ने मिलकर हरियाणा गेस्ट टीचर्स संघर्ष समिति गठित की है। समिति के प्रतिनिधि डॉ. अजय लोहान ने बृहस्पतिवार को राजेश खुल्लर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि गेस्ट टीचर 16 जून, 2014 और 18 जून, 2014 को सरकार द्वारा बनाई गई नीति की सभी शर्तें पूरी करते हैं, लेकिन वर्षों की सेवा के बावजूद उनका नियमितीकरण नहीं हुआ है।

2014 की नीति बनी मुख्य आधार

गेस्ट टीचरों ने सरकार के समक्ष अपनी मांग के आधार के तौर पर 2014 में बनाई गई नीति का हवाला दिया है। उनका कहना है कि वे नीति में निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। लंबे समय से अस्थायी व्यवस्था में काम कर रहे अनेक शिक्षक अब सेवानिवृत्ति की उम्र के करीब पहुंच चुके हैं।

कॉलेजों के 5 हजार गेस्ट लेक्चरर हो चुके नियमित

डा. आलोक पुरोहित ने संभाला पण्डित जी फाउंडेशन स्वावलम्बी के राष्ट्रीय सलाहकार का दायित्व

स्कूलों के गेस्ट टीचरों की मांग को बल इस तथ्य से भी मिला है कि राज्य सरकार कॉलेजों में कार्यरत करीब 5 हजार गेस्ट लेक्चरर्स को नियमित कर चुकी है। इसके बाद स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर भी नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं।

अब विभाग की रिपोर्ट पर टिकी नजर

मुख्य प्रधान सचिव के निर्देश के बाद अब शिक्षा विभाग को नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर सरकार के सामने विस्तृत प्रस्ताव रखना होगा। इसमें गेस्ट टीचरों को नियमित करने की रूपरेखा स्पष्ट की जानी है। इसके बाद सरकार के स्तर पर इस पर आगे निर्णय की स्थिति बनेगी।

मंत्री ने सीएम से बैठक का दिया भरोसा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी गेस्ट टीचर प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी हैं। प्रतिनिधियों के अनुसार मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ शिक्षक प्रतिनिधियों की विशेष बैठक कराने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू ने भी सरकार की ओर से मांग पर गंभीरता से विचार किए जाने की बात कही है।

प्राइवेट हॉस्पिटल एक सितंबर को आयुष्मान कार्ड पर नहीं करेंगे इलाज

#HaryanaEducation #GuestTeachers #Regularization #EducationReform #HaryanaNews #TeacherSupport #EducationMatters #HaryanaGovernment #TeachingCommunity #JobSecurity #EducationPolicy #TeachersOfHaryana #HaryanaUpdates #SupportTeachers #EducationForAll #HaryanaTeachers #TeacherRights #HaryanaState #EducationAdvocacy #FutureOfEducation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top