वायरल ऑडियो में कथित तौर पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता दे रहे हैं बिहारियों को गाली
नगर निगम आयुक्त बोले होगी जांच दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
सत्य खबर हरियाणा
Neeraj Sharma : फरीदाबाद में नगर निगम के अधीक्षक अभियंता द्वारा बिहारी लोगों को गाली दिए जाने का वायरल हो रहा कथित ऑडियो अब राजनीतिक रंग ले चुका है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में नगर निगम के एक अधिकारी ने बिहार के लोगों के लिए कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

इस ऑडियो के मामले को लेकर एनआईटी से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने बिहारी समाज के लोगों के साथ नगर निगम कमिश्नर, डीसी और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर कथित ऑडियो की जांच कराने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि एक ऑडियो वायरल होते हुए उन तक पहुंचा। जिसमें बिहार के लोगों के लिए मॉ-बहन की गाली दी जा रही है। नीरज शर्मा ने दावा किया है कि बिहारी समाज के लोगों को गाली देने वाला कोई और नही है, बल्कि नगर निगम का सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ओमवीर सिंह है।
शर्मा का दावा है कि ऑडियो में नगर निगम का अध्यक्ष अभियंता एक पार्षदा के पति रवि भड़ाना से बात कर रहा है। जिसमें बिहार के किसी व्यक्ति के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए जा रहे है।
पूरे बिहार समाज का अपमान
नीरज शर्मा ने कहा कि एक अफसर के द्वारा केवल एक व्यक्ति को गाली नहीं दी गई है। बल्कि पूरे बिहार समाज को गाली दी गई है। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने अफ़सर के तुरंत ट्रांसफर और सस्पेंशन की मांग करते हुए कहा कि बिहार-झारखंड के लोग सिर्फ ‘वोट बैंक’ नहीं हैं, जिन्हें कोई भी ऐरा-गैरा अफसर आकर गालियां दे दे। नीरज शर्मा ने कहा कि 18 करोड़ बिहार-झारखंड के लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
30 अगस्त को होगी महापंचायत
शर्मा ने कहा कि आने वाली 30 तारीख को भोजपुरी अवधी समाज के तत्वाधान में बिहार के लोगों और प्रवासियों कि एक महापंचायत बुलाई गई है। ये मामला किसी पार्टी का नही है। वो सभी 6 विधायकों के और 46 पार्षदों के पास जाएंगे। फरीदाबाद में बिहार और प्रवासी समाज के लोगों के जितने भी संगठन है वो भी इस महापंचायत में शामिल होंगे।
सांसदों और जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजेंगे
उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी लोकसभा सांसदों, राज्यसभा सांसदों के साथ-साथ प्रधानमंत्री, बिहार -झारखंड और दिल्ली हरियाणा के सभी मुख्यमंत्री के साथ-साथ, बिहार के 243 विधायकों हरियाणा के 90 विधायकों, झारखंड के 81 विधायक को पत्र लिखेंगे।
मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई
नगर निगम कमिश्नर यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जो शिकायत पत्र दिया गया है। उसके मुताबिक पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। किसी भी अधिकारी को किसी को भी गाली देने का कोई अधिकार नहीं है। पूरे मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#Faridabad #HaryanaNews #ViralAudio #BihariCommunity #SocialJustice #FormerMLA #AbuseAwareness #UnityInDiversity #HaryanaPolitics #ViralVideo #CommunitySupport #SpeakUp #EndDiscrimination #JusticeForAll #PoliticalAccountability #CivicEngagement #HumanRights #SocialIssues #Bihar #FaridabadUpdates