आध्यात्मिकता, शहादत, किसान शक्ति और पराक्रम मिलकर माझा की पहचान
सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि पंजाब की आस्था, नौजवान के भविष्य की रक्षा, किसान की मेहनत की रक्षा और बहन बेटियों के सम्मान की रक्षा भारतीय जनता पार्टी का रक्षा संकल्प है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाबा बकाला साहिब में राजनीतिक वार्ता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पावन धरती पर गुरु तेग बहादुर साहब जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी को राखी पुण्या और रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां केवल एक कार्यक्रम में शामिल होने नहीं बल्कि पंजाब के प्रति एक जिम्मेदारी का संकल्प लेने आए हैं।आध्यात्मिकता, शहादत, किसान शक्ति और पराक्रम मिलकर माझा की पहचान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की दृष्टि में माझा पंजाब का आखिरी छोर नहीं विकसित पंजाब का प्रथम द्वार है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि माझा में सुरक्षा और विकास साथ-साथ चले।नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं बल्कि पंजाब की दिशा और दशा बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को देश की आत्मा, देश की विरासत और देश की शान के रूप में देखा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से पंजाब के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। आज पंजाब का युवा सबसे ज्यादा चिंता में है क्योंकि पंजाब में बेरोजगारी दर हरियाणा की तुलना में कहीं अधिक है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा और पंजाब की तुलना करते हुए कहा कि हरियाणा में युवाओं को अवसर मिल रहे हैं और पंजाब में नौकरी की जगह युवाओं के हाथ में नशे की पुड़िया आ रही है। आम आदमी पार्टी ने नशा खत्म करने के किए बड़े-बड़े दावे किए थे। आज भी पंजाब नशे और गैंगस्टर संस्कृति से जूझ रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन का अर्थ केवल दो सरकार नहीं विकास की दोगुनी गति और जवाबदेही की एक दिशा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर काम करें तो सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की परियोजनाएं फाइलों में नहीं अटकेंगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब को उसका गौरव गति और भरोसा लौटाने के लिए आई। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है आईए मिलकर ऐसा पंजाब बनाएं जहां सत्य शासन की पहचान हो, सेवा राजनीति की भाषा और विकास हर परिवार का अधिकार हो।
#Haryana #Punjab #YouthEmpowerment #Farmers #WomenDignity #BJP #NayabSaini #SocialJustice #CommunitySupport #FutureGeneration #HardWork #Faith #Empowerment #Leadership #Agriculture #WomenRights #YouthLeadership #CivicEngagement #PoliticalCommitment #RuralDevelopment #CulturalHeritage