दीपेंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल फंस गए कुलदीप शर्मा, भूपेंद्र खेमे के ब्राह्मण नेताओं ने कुलदीप शर्मा के खिलाफ संभाला मोर्चा

Satyakhabarindia

हरियाणा कांग्रेस की राजनीति में गर्माहट

सत्य खबर हरियाणा

Brahman v/s Brahman : प्रदेश की कांग्रेस राजनीति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा द्वारा दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब कांग्रेस में ब्राह्मण वर्सेस ब्राह्मण का खेल शुरू हो गया है। कुलदीप शर्मा के खिलाफ हालांकि काफी कांग्रेसी बोल रहे हैं लेकिन जिस प्रकार से भूपेंद्र सिंह हुड्डा देने के ब्राह्मण नेताओं ने कुलदीप शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला है, निश्चित तौर पर कुलदीप शर्मा की मुश्किल इसे बढ़ती नजर आ रही है।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर को लगा बड़ा झटका, मां के नाम जमीन के बीच रद्द

कुलदीप शर्मा पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने तीखा पलटवार करते हुए उन पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया। ब्रह्मचारी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में नंबर दो की हैसियत का आनंद लेने वाले कुछ नेता आज राजनीतिक पंचांग देख रहे हैं। जो लोग कल तक पंचांग और पत्रा देखकर राजनीति की दिशा तय करते थे, वे आज भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा में कमियां निकाल रहे हैं।
ब्रह्मचारी ने कुलदीप शर्मा के पुराने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए सज्जन कुमार से उनकी कथित नजदीकियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2002 में सीबीआई की रिपोर्ट आने के बाद भी वर्ष 2011 में कुलदीप शर्मा ने अपने पारिवारिक समारोह में सज्जन कुमार को आमंत्रित किया था। उन्होंने सज्जन कुमार को सरकारी आवास पर ठहराया और सार्वजनिक रूप से उनका सम्मान भी किया। अपने बेटे की शादी उनके दिल्ली आवास पर की।

हालांकि ब्राह्मण नेताओं द्वारा मोर्चा खोलने के बावजूद कुलदीप शर्मा के तेवर नरम नहीं हुए हैं। उन्होंने भाजपा में जाने की अपनी सभी संभावनाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि जब दीपेंद्र हुड्डा ने वैसा कोई बयान नहीं दिया तो फिर माफी मांगने की नौबत क्यों आई, यह विचार का विषय है। उन्होंने कहा कि उनसे पहले पंजाब के नेताओं चरणजीत सिंह चन्नी और राजा वड़िंग ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी। शर्मा ने बताया कि उन्हें भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के फोन आए, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा उनके बेटे के समान हैं और उन्होंने खेद व्यक्त कर इस अध्याय को समाप्त करने का प्रयास किया है। पूर्व स्पीकर ने सोशल मीडिया पर चल रहे कुछ वीडियो का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति में जातीय आक्रमण नहीं होने चाहिए। उन्होंने ऐसे बयानों को अपरिपक्व राजनीति बताया। अपने बेटे की शादी के रिसेप्शन को लेकर लगाए गए आरोपों पर कुलदीप शर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी में साहस है तो वह शपथपत्र देकर साबित करे कि उनके बेटे का रिसेप्शन सज्जन कुमार के निवास पर हुआ था।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अशोका रोड स्थित कोठी नंबर 5 में आयोजित किया गया था, जिसे उन्होंने 60 हजार रुपये शुल्क देकर विधिवत बुक कराया था। उन्होंने दावा किया कि उस समारोह में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल हुए थे।

ओवैसी का RSS-BJP पर बड़ा हमला, संविधान और मनुस्मृति से लेकर हिजाब तक उठाए गंभीर सवाल
ओवैसी का RSS-BJP पर बड़ा हमला, संविधान और मनुस्मृति से लेकर हिजाब तक उठाए गंभीर सवाल

दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर विधायक कुलदीप वत्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि दीपेंद्र हुड्डा ने ऐसी कोई बात कही है तो उसे साबित किया जाए। कुलदीप वत्स ने यहां तक कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि दीपेंद्र ने ऐसा कहा था तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा अपने परिवार के भी सगे नहीं है। कुलदीप शर्मा ने अपने पिता के साथ भी धोखा किया था। जो व्यक्ति अपने परिवार का सगा नहीं हो सका वह दूसरों का क्या सगा होगा?

पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कुलदीप शर्मा का काफी साथ दिया था। कुलदीप शर्मा बताएं कि सज्जन कुमार के भाई की कोठी पर उनके बेटे के शादी का समारोह हुआ था या नहीं?

हरियाणा में अब मानसून का ब्रेक, प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

जिस कांग्रेस पार्टी को वह गुलदस्ते की तरह रहने की बात कह रहे हैं, वही कुलदीप शर्मा इस पार्टी के खिलाफ कई काम कर चुके हैं।

#HaryanaPolitics #KuldeepSharma #Deepender #BrahminLeaders #BhupinderCamp #PoliticalConflict #LeadershipChallenge #HaryanaNews #PoliticalDrama #IndianPolitics #CurrentAffairs #PoliticalAlliance #CommunitySupport #CrisisManagement #PoliticalStrategy #HaryanaUpdates #PoliticalDispute #LeadershipCrisis #PoliticalEngagement #HaryanaLeaders

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top