जीवन कुंडू मामले में बड़ा अपडेट, धरना समाप्त, अंतिम संस्कार कल

Satyakhabarindia

हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ आज सुबह हुई थी बैठक, मुख्यमंत्री ने मान ली थी सभी मांगे

सत्य खबर हरियाणा

Jeevan Kundu Case : जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर पिछले दो सप्ताह से चल रहा मामला अब शांत होता नजर आ रहा है। इस घटना को लेकर चल रहा धरना आज दोपहर बाद समाप्त कर दिया गया। न्याय समिति ने धरने पर साफ किया कि जीवन कुंडू का कल सुबह उनके पैतृक गांव किनाला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले आज अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही जा रही थी लेकिन किन्हीं कारणों से आज अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

जींद के नागरिक अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

समिति सदस्य पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने बताया था कि 15 अगस्त को हांसी में दर्ज मुकदमे रद्द करने, पकड़े गए सभी वाहन वापस लौटाने और पीड़ित परिवार की मदद करने पर भी सहमति बनी है। इसके बाद जीवन की हत्या के 14 दिन बाद परिवार आज किनाला में दाह संस्कार के लिए माना है।

मामले में बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने मध्यस्थता की, उनके साथ कमेटी सदस्य चंडीगढ़ गए थे। जिसके बाद सीएम ने परिवार की हर संभव मदद की बात कही।

पंचायत ने इससे पहले स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री संग होने वाली यह बैठक बेनतीजा रही, तो 18 अगस्त से हिसार-दिल्ली, हिसार-सिरसा और हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

सूर्यनगर इलाके में 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे डेयरी संचालक जीवन पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया था। जीवन बाइक पर ट्रॉली लगाकर गोबर डालने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के करीब 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जीवन को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जीवन कुंडू ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हरियाणा भाजपा की बड़ी बैठक में सरकार और पार्टी के कामकाज पर हुई चर्चा, सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसका पड़ोसी रमेश से गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था। वह रोजाना गोबर लेकर रेलवे लाइन के पास डालने जाता था। इसी बात को लेकर रमेश से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ दिन पहले जीवन अपनी डेयरी में खोर (हौद) बनवा रहा था। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी अमन पर बरछी से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

सूर्य नगर में घटित मामले में हिसार पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि कोई भी आरोपी देश से बाहर भागकर कानून की कार्रवाई से बचने का प्रयास न कर सके। पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मामले में 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीड़ित को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है और उसके निवास स्थान पर भी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। पीड़ित परिवार की सहायता एवं पुनर्वास के उद्देश्य से रोजगार उपलब्ध करवाने के संबंध में आवेदन किया गया है।

जीवन कुंडू मामले में एक मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी रमेश शर्मा अभी भी पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि वो भी जल्द पकड़ में आ जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हिसार के मार्गदर्शन में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जो हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

गेस्ट टीचर फिर उतरेंगे सड़क पर, विधायकों और मंत्रियों से लगाएंगे हाईकोर्ट का फैसला लागू करने की गुहार

#HaryanaNews #JeevanKundu #JusticeForJeevan #MurderCaseUpdate #GovernmentResponse #JusticeCommittee #CremationToday #HaryanaUpdates #CrimeNews #LegalJustice #CommunitySupport #PublicAwareness #SocialJustice #HaryanaPolice #VictimSupport #JusticeMatters #CivicEngagement #LocalNews #BreakingNews #HaryanaCommunity

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top