अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, सफाई और दमकल कर्मियों के साथ सरकार की चल रही बातचीत
सत्य खबर हरियाणा
BJP Meeting : आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सरकारी आवास पर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी और सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई। बैठक में हाल में संपन्न तिरंगा यात्रा की सफलता, आगामी रविदास जयंती और मोदी जी के जन्मोत्सव का भव्य तरीके से आयोजन पर चर्चा हुई। इस दौरान सरकार के कामकाज को जन-जन तक प्रभावी ढ़ंग से ले जाने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान संगठन के काम-काज को और बेहतर तरीके से धरातल पर ले जाने को लेकर चर्चा हुई।

इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सभी विधायक, सभी सांसद और चुनाव में हार चुके विधायक-सांसद उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया।
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि सरकार और पार्टी के कामकाज को लेकर सभी नेताओं से चर्चा की गई है और सभी नेता सरकार और पार्टी के काम से संतुष्ट हैं।
सफाई और दमकल कर्मियों के हड़ताल के सवाल पर विपुल गोयल ने कहा कि सफाई और दमकल कर्मियों के संगठन से लगातार बातचीत हो रही है। इस पर लगातार चर्चा चल रही है। जल्द ही उस पर कोई निर्णय आयेगा।
सीएम आवास पर बैठक को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा भाजपा की बैठक हुई है और इसमें केवल हरियाणा के विषयों पर चर्चा की गई है। पंजाब चुनाव को लेकर क्या चर्चा हुई इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के चुनाव को लेकर आज की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की बैठक में अलग-अलग विषयों पर राष्ट्रीय नेतृत्व और सीएम का निर्देशन सबको मिला है। उस पर काम करने के साथ ही पार्टी और सरकार के कार्यक्रम जनता तक कैसे पहुंचे उस पर चर्चा की गई है।
जीवन कुंडु हत्याकांड में सरकार के साथ सहमति बनने पर उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, अपराधी अपराधी होता है। कोई भी बचेगा नहीं, सीएम के नेतृत्व में सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।
सोनिया गांधी पर लग रहे वंदे मातरम के अपमान के आरोपों पर कांग्रेस की सफाई पर उन्होंने कहा कि वह सबने सोशल मीडिया के जरिए देखा है। किस तरह सोनिया गांधी वंदे मातरम को रोकने के लिए हाथ कर रहीं थी। कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को वंदे मातरम से दिक्कत है। किस तरह का वे आने वाली पीढ़ी और युवाओं को संदेश देना चाहते हैं। वंदे मातरम के अपमान के साथ वह कांग्रेस चलाना चाहते हैं। यह उनको सोचना चाहिए।
#HaryanaBJP #GovernmentFunctioning #PoliticalMeeting #PublicEngagement #BJPLeadership #HaryanaPolitics #GovernmentTransparency #CommunityOutreach #PoliticalStrategy #BJPInitiatives #HaryanaDevelopment #CivicParticipation #GrassrootsPolitics #HaryanaUpdates #BJPForPeople #PoliticalDialogue #EmpoweringCitizens #HaryanaNews #BJPConnect #PublicWelfare