तत्वदर्शी गाने को लेकर मासूम शर्मा चर्चा में, सोशल मीडिया पर छिड़ा कमेंटस वार

Satyakhabarindia

पाखंडी बाबाओं और डेरों के खिलाफ है मासूम शर्मा का नया गाना

सत्य खबर हरियाणा

Masoom Sharma Song : हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह अपने बदमाशी कल्चर वाले गानों से अलग पाखंडी बाबाओं और डेरों के खिलाफ अपने गाने को लेकर सुर्खियों में आए हैं। कल ही उन्होंने अपने नए गाने तत्वदर्शी का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया है। ऑफिशियल ट्रैक जारी होते ही उनका यह गाना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। 1 दिन में तीन लाख 67 हजार लोगों ने इसे देखा है। 46 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

देश में पहली बार महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, हरियाणा के मानेसर से हुई शुरुआत

एक ओर जहां जाने के लिए हैरी लाठर का कहना है कि उनके पास इस गाने को डिलीट करने के लिए फोन आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। वैभव वर्मा ने लिखा है कि हरियाणा में अंधविश्वास, झाड़-फूंक, स्वघोषित बाबाओं के आडंबर ने हरियाणा के लोगों को आर्थिक और मानसिक रूप से गुमराह किया हुआ है। अभिषेक यादव नामक एक यूजर ने लिखा है, वह क्या कलाकारी है दादा एक ही गीत में सभी के पेंच ढीले कर दिए। एक अन्य यूज़र ने लिखा, पाखंडियों का सिस्टम हैंग कर दिया।

रिलीज हुए ट्रैक रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स वॉर शुरू हो गया। कुछ सिंगर को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ ट्रोल। एक यूजर ने लिखा, भाई ने रामपाल को भी लपेट दिया, अब मासूम शर्मा की खैर नहीं, रामपाल वाले दिन-रात इसी का नाम लिया करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- दो-चार रुपए के लिए नाचने वाला मासूम बताएगा कि सही-गलत क्या है। बहादुरगढ़ के यूजर का कमेंट है, मासूम ने राम रहीम, आसाराम, हांसी वाले बाबा, धीरेंद्र शास्त्री से लेकर उस सरकारी शंकराचार्य को भी टारगेट कर दिया।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने काले कपड़े पहनकर निकाला मार्च

गाने में क्या

बुगले बरगे कपटी मानस घने फिर सै गुरु बने, जगह-जगह पे डेरे खुल गए, बैठे सैं कई गुरु बने। सब अपनी जंजीर बांध दे अपनी-अपनी शिक्षा दे, अरे राम नाम का ओट लेके बंद कमरे में दीक्षा दे। दयानंद जैसे पुरुषां की माड़ी सीख बता दे रे, चोर कहवे जो कृष्ण ने, वे किसने ठीक बता दे रे। वो काढ खोट जिसने बेरा कोनी महत्व का। तत्वदर्शी बने फिरे और बेरा कोणी तत्व का।
भक्तणियां की बात कसूती.. मुक्ति टोवे डेरा मैं, घर के बालक भूखे सोवे, रोटी पोवे डेरो में, दूध चढ़ाव मुस्टंडे, उसे दूध तै खीर बने, प्रसाद की तरह खावै लोग, सोचे अमर शरीर बने, सच्चे मानस थोड़े सै, बेईमान भतेरे सै, अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम सुथरा बिजनेस टोरे सै, कॉपी ठाए देश फिरे सै, चंदा करते हांडे सै, ले के कई नाम का धंधा करते सै।
कथा करनिए बिजनेस कर रै, घस्से मारे ये बड़े-बड़े, पर्चे खोले औरा कै, खुद के पर्चे खिंडे पड़े। जो दिन-रात लीन रहवै सै भक्ति में वे गिने-चुने सन्यासी सै, बाकी तो घणे पाखंडी करके करे उत अय्याशी सै।

क्या बोल हैरी लाठर

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या से दहला शामली, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी से जुड़े विवाद की जांच
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या से दहला शामली, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी से जुड़े विवाद की जांच

हैरी लाठर ने कहा कि इस गाने को लेकर दो-ढाई माह से तैयारी चल रही थी और पहले मासूम भाई का रिकॉर्डिंग के लिए समय नहीं लगा था। अब जैसे ही गाना रिकॉर्ड हुआ तो ऑफिशियल ट्रैक अपने सोशल मीडिया पेज पर जारी कर दिया। यह गाना मुंबई की एक कंपनी ने बनाया है, जो कुछ समय बाद रिलीज होगा।

#MasoomSharma #Tatvadarshi #HaryanaMusic #SocialMediaBuzz #TrendingNow #ViralSong #MusicDebate #CommentWar #HaryanaArtists #DesiBeats #MusicCommunity #SongOfTheDay #ViralTrends #HaryanaCulture #MusicLovers #ArtistSpotlight #NewRelease #SongDiscussion #HaryanaEntertainment #MusicalControversy

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top