प्रदेश में अब तक 16% कम बारिश, प्रदेश में हिसार सबसे गर्म, नारनौल और भिवानी सबसे ठंडे शहर
सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से 20 अगस्त तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में आज तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 18 जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है।
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी और उत्तर ओडिशा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। साथ ही, उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी और वर्षा की स्थितियां अनुकूल होंगी। 21 अगस्त से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना और अधिक बढ़ सकती है।
हरियाणा में भी उत्तर भारत की इस सक्रिय मौसम प्रणाली का असर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत होगी। आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों पर रहने से बचना बेहतर होगा।
18 अगस्त को यमुनानगर और पंचकूला के आसपास के इलाकों में बारिश का असर जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश पूरे प्रदेश में एक समान नहीं होगी। उत्तरी जिलों में मानसून अपेक्षाकृत ज्यादा सक्रिय रहेगा, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में बारिश की गतिविधियां सीमित रह सकती हैं।
आईएमडी ने अप्रैल में मानसून को लेकर शुरुआती अनुमान जारी करते हुए पूरे सीजन में दीर्घ अवधि औसत यानी एलपीए की करीब 92 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया था। बाद में इस अनुमान को संशोधित कर 90 प्रतिशत कर दिया गया। मानसून के शुरुआती महीनों के आंकड़े अब मौसम विभाग के उस अनुमान को सही साबित करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मानसून का पूरा सीजन अभी समाप्त नहीं हुआ है और अगस्त तथा सितंबर में अच्छी बारिश होने पर मौजूदा कमी काफी हद तक दूर हो सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश का असमान वितरण चिंता का कारण बना हुआ है। हरियाणा में अब तक 16% कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार रविवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के हिसार में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान अंबाला और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 34.6, करनाल और भिवानी में 34.4, नारनौल में 35.0, रोहतक में 34.5, चरखी दादरी और जींद में 35.2, फरीदाबाद में 35.3, फतेहाबाद में 33.8, झज्जर में 33.4, कैथल में 33.2, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में 34.3, नूंह में 35.5, रेवाड़ी में 33.6 और पलवल में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के नारनौल, भिवानी और यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। मेवात में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के करनाल में न्यूनतम तापमान संभालने से 2.5 और जींद में 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इस दौरान हिसार और नारनौल समेत अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है।
#HaryanaWeather #Monsoon2026 #RainAlert #HaryanaRain #WeatherUpdate #MonsoonSeason #RainyDays #HaryanaNews #WeatherForecast #DistrictsOfHaryana #NatureLovers #RainySeason #ClimateChange #WeatherWatch #HaryanaLife #StaySafe #RainyVibes #MonsoonMagic #HaryanaDiaries #WeatherEnthusiast