किसानों की पदयात्रा को रोकने के लिए खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर सील

Satyakhabarindia

डल्लेवाल ने खनोरी बॉर्डर पर कहा कि कल हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जायेंगे

सत्य खबर हरियाणा

Kisan Bachao Padyatra : किसान संगठनों के खनौरी दाता सिंहवाला बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए शुरू होने वाले पैदल मार्च को लेकर जींद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नरवाना नहर पुल और बॉर्डर क्षेत्र को छावनी में तबदील कर दिया गया है। खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खनोरी बॉर्डर पर कहा कि कल हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जायेंगे। वाहनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है।

जीवन कुंडू मामले में बड़ा अपडेट, धरना समाप्त, अंतिम संस्कार कल

पैदल यात्रा को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए नरवाना नहर पुल के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर कंक्रीट के पक्के बैरिकेड्स, वाटर कैनन और वज्र वाहन खड़े कर दिए गए हैं। किसान नेताओं के अनुसार, यह यात्रा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान शुभकरण की स्मृति में निकाली जा रही है। इसके तहत किसानों की लंबित मांगों के साथ-साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

कैथल में 20 किसानोंं को रोका

वहीं अभिमन्यु कोहाड़ राज्य अध्यक्ष बीकेयू एकता सिद्धपुर हरियाणा और उसके साथ 18/20 किसानों को गांव धनौरी के पास जिला कैथल एरिया में पुलिस द्वारा रोक लिया गया है। एसपी जींद ने कमान संभाली हुई है। 5 लेयर बैरिकेडिंग, पत्थर और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद किया गया है। जींद के एसपी ने स्पष्ट कहा है कि किसानों को हरियाणा की सीमा से दिल्ली की ओर कूच नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं किसान संगठनों ने भी स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें रोका गया तो वे वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। फिलहाल खनौरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के आमने-सामने आने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

फतेहाबाद में किसानों का जत्था डिटेन

जींद के नागरिक अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

खनौरी बॉर्डर पर प्रस्तावित पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए रतिया से रवाना हुए भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के किसानों को पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर रोक लिया। पुलिस ने जत्थे में शामिल किसानों को हिरासत में लेकर शहर थाना पहुंचाया। खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों को रोके जाने पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसान संगठनों के शांतिपूर्ण कार्यक्रमों को रोकने के बजाय उनके प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए और किसानों की मांगों का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकालना चाहिए।

नरवाना नहर पुल पर कड़ी निगरानी, भारी पुलिस बल तैनात

किसानों के पैदल मार्च को देखते हुए नरवाना नहर पुल के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर कंक्रीट के मजबूत बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इसके अलावा वाटर कैनन और वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बॉर्डर क्षेत्र और आसपास के रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा तैनात कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

क्या बोले एसपी

हरियाणा भाजपा की बड़ी बैठक में सरकार और पार्टी के कामकाज पर हुई चर्चा, सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

किसानों की प्रस्तावित दिल्ली कूच पदयात्रा को देखते हुए जींद के एसपी कुलदीप सिंह ने दाता सिंहवाला बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता है। किसानों के एकत्र होकर दिल्ली की ओर बढ़ने की स्थिति में उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। किसानों के संगठनों की ओर से 16 अगस्त को पंजाब-हरियाणा के दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए पैदल पदयात्रा शुरू करने का ऐलान किया गया था। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में 51 किसानों के पैदल दिल्ली जाने की बात कही गई थी। इसी को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस ने यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट किया है। एसपी ने बताया कि जींद और दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश लागू हैं। ऐसे में किसानों को दिल्ली की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे मिलने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस अपनी रणनीति में बदलाव करेगी। फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

#Haryana #Khanauri #DataSinghwala #FarmersProtest #BorderSealed #Agriculture #FarmersRights #PeacefulProtest #SocialJustice #RuralIndia #FarmersUnity #IndianFarmers #ProtestForRights #AgrarianIssues #HaryanaFarmers #FarmersMarch #SupportFarmers #StandWithFarmers #FarmersVoice #UnityInDiversity

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top