अंकित बालियान मामले में आरोपी थे शार्प शूटर
अंकित की पत्नी बोली आधा न्याय मिला
सत्य खबर हरियाणा
Haryanvi Singer Murder Case : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में दो शूटर मार गिराए। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों की पहचान सोनीपत के सुमित (24) और मोहित (22) के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था और मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप के भी गोली लगने से घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पहले बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मारे गए। इसके अलावा दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

अंकित हत्याकांड में पुलिस द्वारा दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद अंकित की पत्नी सीमा ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि दो बदमाशों को मार गिराया है, इसके लिए वह पुलिस का आभार व्यक्त करती हैं। हालांकि, अभी वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। सीमा ने कहा कि अंकित की हत्या में शामिल सभी बदमाशों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी या एनकाउंटर होने के बाद ही उन्हें पूरी तरह संतुष्टि मिलेगी।
शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के अनुसार, मुठभेड़ थाना कोतवाली शामली क्षेत्र में कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों को गोली लगी।
मृत आरोपियों की पहचान मोहित (22) निवासी बईयापुर खुर्द, थाना सदर, सोनीपत और सुमित (24) निवासी कुंडली, सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और दोनों अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे।
ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा, “शामली कोतवाली के पास अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। CCTV फुटेज की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि इस घटना में चार शूटर शामिल थे; वे दो मोटरसाइकिलों पर भाग गए। उनका लगातार पीछा किया गया।
ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने आगे बताया कि आज सुबह, शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे हमारे दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। बाकी शूटरों और गैंग के सीनियर सदस्यों के बारे में जांच चल रही है; उन सभी को सज़ा दिलाई जाएगी।”
बता दें कि 26 अगस्त को हरियाणा के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में जिम से बाहर निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिम के बाहर हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या में मोहित और सुमित की भूमिका सामने आई थी। दोनों को हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर बताया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वारदात के दौरान किस आरोपी ने गोली चलाई थी और दोनों ने हत्या को किस तरह अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में दोनों की भूमिका और हत्याकांड की पूरी कड़ी को खंगाल रही थी।
अंकित बालियान की पिछले बुधवार शाम शामली जिले में एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान मोहित और सुमित की पहचान हत्याकांड में शामिल आरोपियों के तौर पर हुई और दोनों पर इनाम घोषित किया गया।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हरियाणा में आरोपी मोहित के खिलाफ करीब 14 आपराधिक मामले, जबकि सुमित के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पुलिस दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप के भी गोली लगने से घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों का उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, कारतूस, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। मामले में थाना कोतवाली शामली पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कौन थे अंकित बालियान
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ताबड़तोड़ गोलियां लगने से जान गंवाने वाले हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान कुछ महीने पहले हरियाणा छोड़कर अपने गांव में रहते थे और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनके एक परिजन ने बताया कि पूर्व में कबड्डी के खिलाड़ी रहे बालियान ने बाद में पैरों में परेशानी की वजह से खेल छोड़कर वर्ष 2022 में यूट्यूब पर अपना चैनल खोला था। उन्होंने बताया कि बालियान ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ जैसे कई गीत डाले जो खासे लोकप्रिय हुए। उसके बाद वह हरियाणा के सोनीपत में रहने लगे, मगर पिछले करीब आठ महीने से वह शामली के अपने पैतृक गांव बंतीखेड़ा में रह रहे थे और रोजाना जिम में कसरत करने जाते थे।
परिजन के मुताबिक, बालियान का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उन्होंने बताया कि बालियान शारीरिक शिक्षा में स्नातक थे और सरकारी नौकरी के लिये प्रयास भी किये थे। उन्होंने बताया कि बालियान की पत्नी दिल्ली में सरकारी शिक्षिका है और उनका भाई राजीव कोटा में रहता है जबकि उसके पिता सतवीर सिंह सेवानिवृत्त सैनिक हैं।
#HaryanaCriminals #UPPolice #CrimeNews #LawEnforcement #CriminalJustice #PublicSafety #PoliceEncounter #CrimeReport #JusticeServed #SafetyFirst #CriminalInvestigation #LawAndOrder #CrimeFighters #PoliceAction #HaryanaNews #UttarPradesh #CrimeAwareness #CommunitySafety #Vigilance #CrimePrevention