ताजा समाचार

2 अगस्त का राशिफल: इन्हें जाना ही होगा शिव की शरण में

सत्य खबर,नई दिल्ली ।
मेष
मेष घर में किसी की बड़ी सफलता से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी मोटी नोक झोंक से आपको छुटकारा मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज फालतू के खर्चों से आपको बचने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग किसी छूटे कार्य को आज समय से पूरा कर लेंगे।

वृषभ
वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन खुशहाल रहेगा। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले बड़ों से सलाह मशविरा जरूर कर लें। आज आपके दाम्पत्य जीवन का रिश्ता और गहरा होगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जायेगा। ऑफिस में आपकी कोई राय सबको बहुत पसंद आयेगी। पेंटिंग के कारोबारियों का व्यापार अच्छा चलेगा, आज आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। घुटने की दर्द से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। आज विरोधियों के प्रति सचेत हो कर रहें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अपनी कार्य कुशलता से आप सबका मन जीत लेंगे। आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहेगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। बड़ों की सलाह से कोई निर्णय करें। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहेगा।

कर्क
किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लेखक अपनी किसी किताब को पूरा करने में सफल होंगे। फर्नीचर का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। न्यूरो प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। आपको खुद की कमियों पर प्रकाश डालना चाहिए। डिप्लोमा स्टूडेंट्स आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे। दंपत्ति आज अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करेंगे।

सिंह
क्रेडिट कार्ड से फालतू खर्चों से बचने की आवश्यकता है। आप ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण टारगेट पूरा करने में सफल होंगे। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, मानसिक रूप से भी मन शांत रहेगा। बैंक में कार्य कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। जो लोग मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके लिए दिन लाभदायक है। शिक्षकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कन्या
प्रोपर्टी के कारोबारियों की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अधिक धन व्यय करने से बचने की जरूरत है। दांपत्य जीवन के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। ऑफिस में किसी की बेफजूल बातों में न पड़ें,अपने काम पर ध्यान दें। आज छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।

तुला
आज के दिन व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। सिंगर्स किसी नए गाने को रिकॉर्ड करेंगे, जो ज्यादा मात्रा में लोगों को बेहद पसंद आयेगा। आप जीवनसाथी को ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा, दिन शानदार रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, परिवार के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है।

वृश्चिक
आप किसी की फालतू बातों पर ध्यान न दें। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर कोई नया प्रोजेक्ट आपको दे सकते हैं। परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके भाई किसी विषय में आपकी मदद ले सकते हैं। होटल का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। इंटर्नशिप स्टूडेंट्स के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

धनु
आपकी मुलाकात किसी ख़ास रिश्तेदार से होगी, जिससे घर में उत्साह का माहौल बनेगा। किसी जानी मानी कंपनी में इंटरव्यू देने जाने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बुटीक का कारोबार कर रही महिलाएं आज खुद को आत्मनिर्भर महसूस करेंगी। लवमेट की फ़ोन पर काफी देर तक बात होगी। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन सोने चांदी का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा प्रॉफिट होगा। राजनीती से जुड़े लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति से परेशान लोगों को आज राहत मिलेगी। ऑफिस में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी ईगो छोड़कर किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए, आपको सफलता मिलेगी।ऑनलाइन आपका कोई बड़ा आर्डर कैंसिल होने की सम्भावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ
आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर सुधार आयेगा। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। विद्यार्थी किसी पुराने टॉपिक को रिवाइज करेंगे। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का अच्छा मुनाफा होगा। आपका ट्रान्सफर आपकी पसंद की जगह पर होगा। लवमेट लंच पर जा सकते हैं।

मीन
कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों को रोज से अधिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। अस्थमा से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आप फिट एंड फाइन रहेंगे। लवमेट से आपको कोई गिफ्ट मिलेगा। शिक्षक आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे।

Back to top button