सत्य खबर, नई दिल्ली ।
Horoscope for October 6: You can do new work
मेष
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का योग बनेगा।
वृषभ
नया कार्य प्रारंभ करने के लिए समय ठीक है। नौकरीपेशा को तरक्की नसीब होगी, व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे।
मिथुन
पुराने संकट दूर होंगे और करियर को नई उड़ान मिल सकती है। युवाओं को जॉब के नए अवसर मिलेंगे
कर्क
किसी बात पर आज आपकी लोगों से बहस हो सकती है इसलिए संयम से काम लें। नए कार्य-व्यापार प्रारंभ करने के लिए सही समय है।
सिंह
परिवार के साथ घूमने का मौका आएगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। मन से खुश रहेंगे।
कन्या
नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी, नए कार्य-व्यापार प्रारंभ करने के लिए सही समय है, बड़ों का सहयोग मिलेगा।
तुला
पारिवारिक-दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मिलना हो सकता है।
वृश्चिक
स्वास्थ्य कुछ ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कष्टों से राहत रहेगी। व्यापारियों को फायदा हो सकता है।
धनु
जरूरतों पर खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बाहर का खाना-पीना ना खाएं।
मकर
किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। माता-पिता का सम्मान और सुख दें।
कुंभ
नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार में मांगलिक काम हो सकते हैं।
मीन
पारिवारिक सुखों पर खर्च करेंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का योग बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।