सत्य खबर, पानीपत ।
Neeraj Chopra won the hearts of the countrymen not only with his game but also with his style.
चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में पानीपत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने के बाद अब सबका दिल भी जीत लिया है। दरअसल, जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने फोटो सेशन के लिए दर्शकों से तिरंगा मांगा। कुछ देर किसी ने नहीं दिया तो वे सिल्वर मेडल जीतने वाले जेना किशोर के साथ कुछ आगे बढ़ गए।
इसी बीच भीड़ से किसी ने उनकी तरफ तिरंगा उछाल दिया। नीरज चोपड़ा ने इसे मुड़कर देख लिया। वे लड़खड़ाते हुए भागकर आए और तिरंगे को जमीन पर गिरने से पहले ही कैच कर लिया।
नीरज का यह वीडियो अब खूब शेयर हो रहा है। फैंस अपने-अपने अंदाज में उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर लिख रहे हैं कि नीरज को गोल्ड से ज्यादा तिरंगा पसंद है।
नीरज चोपड़ा के वीडियो पर फैंस ने X पर लिखा…
ध्रुव शंकर तिवारी- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा…झंडा ऊंचा रहे हमारा। भाला फेंक में दुनिया में भारत की धूम मचाने वाले नीरज चोपड़ा ने तिरंगे को गिरने नहीं दिया।मनोज यादव- नीरज चाेपड़ा के लिए सम्मान बढ़ गया है। वे रियल हीरो हैं। उन्होंने तिरंगे को नीचे नहीं गिरने दिया।
नीरज की मां ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी जल्द ठीक होने की दुआएं
नीरज ने बुधवार को हुए जेवलिन थ्रो मुकाबले में 88.89 मीटर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। उनकी जीत पर नीरज चोपड़ा की मां सरोज चोपड़ा ने कहा कि नीरज का फेवरेट चूरमा है।
भारत का खाना दूध, घी, दही, खीर, चूरमा, हलवा है। जबकि दूसरे देशों में पिज्जा, बर्गर, समोसे खाए जाते हैं। ये खाने के बाद तो खेल का परिणाम भी ऐसा ही होगा।
Also Read: हरियाणा : पानीपत के एसडीएम आफिस में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी,जानिए क्या मिला
इसके साथ नीरज की मां ने पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को दुआएं दी हैं। उन्होंने अरशद के जल्द ठीक होने की कामना की है। दरअसल, पाकिस्तान के जेवलिन प्लेयर अरशद नदीम ने एशियन गेम्स से नाम वापस ले लिया था। इवेंट से पहले वे चोटिल हो गए थे।