सत्यखबर सफीदों (ब्यूरो रिपोर्ट) – अपहरण के मामले के आरोपी द्वारा पुलिस थाने में आत्महत्या करने का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार निम्नाबाद गांव की प्रभजोत ने चार व्यक्तियों के खिलाफ उसके पति के अपहरण की शिकायत थाना सदर सफीदों में दी थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी आजाद सिंह और मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों की सफीदों थाना सदर में जब तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान मलकीत सिंह ने अपनी पैंट में रखे ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। पुलिस द्वारा तुरंत मलकीत को काबू कर अस्पताल लाया गया और उसका इलाज करवाया। अब पुलिस ने मलकीत के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया है।
ये भी देखिए:-
Aluminium recovery efficiency Scrap aluminium purchase Metal scrap reclaiming facility