Huge fire in Mathura hotel
सत्यखबर, मथुरा। यूपी के मथुरा में गुरुवार तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आग होटल की ऊपरी मंजिल के गोदाम में लगी। फिर धीरे-धीरे यह नीचे तक पहुंचने लगी।
मथुरा में गुरुवार तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आग होटल की ऊपरी मंजिल के गोदाम में लगी। फिर धीरे-धीरे यह नीचे तक पहुंचने लगी।Huge fire in Mathura hotel
होटल में ठहरे सूरत के यात्री कृष्ण सिंघल ने बताया कि सुबह 5 बजे तेज आवाज आने लगी। ऐसा लगा कहीं किसी से झगड़ा हो गया है। बिल्डिंग से नीचे आकर गार्डन में देखा तो होटल में आग दिखाई दी। फिर मैंने आपने साथ वालों को होटल में जाकर उठाना शुरू किया। हम इस होटल में 26 अक्टूबर से ठहरे हुए थे। हमारी भागवत चल रही थी। आज हवन होना था। साधु-संतो को भंडारे के लिए बुलाया था। आज शाम 5 बजे सूरत के लिए ट्रेन है।
SP अभिषेक यादव ने बताया कि सुबह होटल के टॉप फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली। जिसकी बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। टॉप फ्लोर में गोदाम में दो कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। होटल में ठहरे सभी यात्री सुरक्षित हैं। टॉप फ्लोर पर होटल के कागज-फाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा गया था। आग किन कारणों से लगी है। जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा का वृंदावन में फायर बिग्रेड के स्टेशन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही फायर स्टेशन का निर्माण हो जाएगा। जिससे मथुरा से फायर ब्रिगेड को न बुलाना पड़े।
आग का पता चलते ही आनन-फानन में 100 पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया। Huge fire in Mathura hotel
Also check these news links:
एक दिन में 6 लाख रुपये कमाते हैं विराट कोहली, जानिए ‘विराट’ संपत्ति
आदमपुर उपचुनाव के दौरान संदिग्ध कार जब्त, 1.30 बजे तक 41% वोटिंग हुई
चलती टैक्सी में हुई महिला की डिलीवरी, कैब वाले ने मांग लिए एक्स्ट्रा पैसे जानिए पूरी कहानी
पीएम किसान मान-धन योजना के तहत हर महीने किसानों को मिलेंगे 3 हजार रुपये, जानिए कैसे?
होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश (30) निवासी मथुरा और वीरी सिंह (40) निवासी कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर झुलस गए हैं। वह किसी हालत में आग में फंसे इसका पता नहीं चल पाया है। यह होटल बसेरा ग्रुप का है।
CFO प्रमोद वर्मा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग गोदाम में लगी। इसके बाद फैलती चली गई। इस बात की आशंका भी है कि किसी कर्मचारी ने बीड़ी सिगरेट पीकर तो नहीं फेंकी थी, जिससे आग लगी। होटल के CCTV को भी चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। इसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।
Aluminium byproduct recovery Aluminum alloy recycling Scrap metal reclaim
Greetings! Very helpful advice in this particular article! It is the little changes that produce the most significant changes. Many thanks for sharing!