Copy of Ram Rahim parole order leak
सत्यखबर, चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख और साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के केस में कैद काट रहा राम रहीम की पैरोल का ऑर्डर सामने आया है। रोहतक के डिवीजनल कमिश्नर के ऑर्डर में पैरोल के लिए 8 शर्तें लगाई गई हैं। हालांकि इनमें राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग पर रोक का कोई जिक्र नहीं है। राम रहीम के गाना रिलीज करने पर भी पाबंदी के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
राम रहीम हाल ही में रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। डेरा मुखी इस वक्त उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम में रह रहा है। जहां से हर रोज ऑनलाइन सत्संग के जरिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों में श्रद्धालुओं को प्रवचन दे रहा है।Copy of Ram Rahim parole order leak
राम रहीम की पैरोल में यह 8 शर्तें
1. पैरोल के दौरान राम रहीम बागपत आश्रम से बाहर नहीं जाएगा। जाने के लिए DM की परमिशन जरूरी होगी।
2. पैरोल के दौरान राम रहीम को स्थान या कार्यक्रम में होने वाले हर बदलाव की जानकारी बागपत के DM को देनी होगी।
3. जेल के बाहर डेरा प्रमुख को पूरी तरह से शांत रहना होगा। इसके साथ ही अन्य लोगों के साथ अच्छा बर्ताव भी करना होगा।
4. पैरोल अवधि खत्म होने पर राम रहीम खुद रोहतक की सुनारिया जेल के जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर करेगा।
5. पैरोल पर रिहाई से पहले राम रहीम DM के लिए एक बॉन्ड भरेगा। साथ ही सिक्योरिटी के लिए 3 लाख रुपए के दो जमानती पेश करेगा।
6. जमानत देने वाले के दिवालिया या उसकी डेथ होने पर हरियाणा सरकार कैदी को तुरंत नया मुचलका जमा करने का आदेश देगी।
7. बाँड की किसी भी शर्त को पूरा नहीं करने पर राज्य सरकार को जमा की गई राशि जब्त कर ली जाएगी।
8. राम रहीम को DM बागपत द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में दी गईं शर्तों के संबंध में पुलिस और लोकल प्रशासन का सहयोग करना होगा।
पैरोल के आवेदन पर रोहतक जेल के साथ बागपत (UP) के DM और SP की रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया। यूपी के दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट में पाया गया कि राम रहीम अस्थाई रूप से पैरोल पर रिहाई का पात्र है। रोहतक प्रशासन ने रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कैदी को 40 दिन की कंडीशनल पैरोल दे दी।
Also check these news links:
एक दिन में 6 लाख रुपये कमाते हैं विराट कोहली, जानिए ‘विराट’ संपत्ति
आदमपुर उपचुनाव के दौरान संदिग्ध कार जब्त, 1.30 बजे तक 41% वोटिंग हुई
चलती टैक्सी में हुई महिला की डिलीवरी, कैब वाले ने मांग लिए एक्स्ट्रा पैसे जानिए पूरी कहानी
पीएम किसान मान-धन योजना के तहत हर महीने किसानों को मिलेंगे 3 हजार रुपये, जानिए कैसे?
राम रहीम ने जेल से बाहर आते ही ऑनलाइन सत्संग शुरू कर दिया है। इसमें भाजपा नेता पहुंचने लगे हैं। सबसे पहले करनाल की मेयर रेणू बाला पहुंची। फिर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी भी आशीर्वाद लेने शामिल हुई।Copy of Ram Rahim parole order leak
यही नहीं, हिमाचल प्रदेश में BJP सरकार के परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर भी ऑनलाइन सत्संग में शामिल हो चुके हैं। वहीं राजस्थान से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हिस्सा लिया। पंजाब से भी आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी का भी डेरे में जाने का वीडियो वायरल हो चुका है।
आनलाइन सत्संग में नेताओं के पहुंचे के बाद बाद चर्चा हो रही हैं कि राम रहीम को हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव व पंचायत चुनाव और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वजह से तो बाहर नहीं लाया गया। हालांकि CM मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज यह स्पष्ट कर चुके हैं कि राम रहीम को पैरोल नियमों के अनुसार दी गई है। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
Aluminium scrap transport logistics Scrap aluminium lifecycle management Metal scrap recuperation