सत्य खबर, हिसार
कृषि कानूनाें काे रद्द करने की मांग पर जिले में किसानाें का आंदाेलन विस्तार रूप ले रहा है। मय्यड़ में किसान क्रमिक अनशन जारी रखे हुए हैं, वहीं अन्य तीनाें टाेल प्लाजा पर बरसात और ठंड के बावजूद किसान धरने पर डटे हैं। अखिल भारतीय किसान-मजदूर समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर टोल प्लाजा को फ्री रखने का अभियान 12वें दिन भी जारी रहा। चाैधरीवास टोल प्लाजा पर बालसमंद तहसील के प्रधान कृष्ण गावड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई, इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 9 जनवरी को सुबह चौधरीवास टोल पर रैली व प्रदर्शन किया जाएगा। 6 जनवरी से आसपास के गांवों में जन सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।
धरने पर किसान सभा के नेता सूबे सिंह बूरा, शमशेर सिंह नंबरदार, दयानंद पूनिया, रघुबीर गावड़, सुभाष कौशिक, रामनिवास राडा, रमेश मिरकां, राजकुमार ठोलेदार, रामानंद यादव, नफेसिंह थानेदार चिड़ौद, राजकुमार झिंझरिया, जियालाल गोरछी, महेन्द्र सिंह पिलानिया, बलवान बागड़ी, सुखबीर सिंह समेत अनेक किसान नेताओं ने शिरकत की। किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तीनाें कृषि कानूनाें काे वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक धरना आंदाेलन जारी रहेगा। वहीं बाडो पट्टी टोल पर मंगलवार को राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान मजदूर समन्वय संघर्ष समिति उकलाना और बरवाला तहसील के नेतृत्व में धरना देवराज शर्मा कनौह की अध्यक्षता में जारी रहा।
Aluminium scrap trading dynamics Aluminium scrap environmental responsibility Ferrous and non-ferrous metals