ताजा समाचार

हरियाणा में कार्यकर्ताओं ने ही अपनी पार्टी के नेता को ठगा

सत्य ख़बर,चंडीगढ़।
अंबाला में आम आदमी पार्टी (आप) नेता से 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने आप नेता को जाल में फंसाया और 10 मरला जमीन दिलाने के बदले 15 लाख रुपए ले लिए। लेकिन, नेता को न प्लॉट मिला और न ही रकम वापस मिली।

आप नेता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर तांत्रिक विद्या करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बराड़ा थाना पुलिस ने एक दंपती समेत 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

अंबाला के गांव मिल्क शेखा निवासी संजीव चौधरी मिल्क ने बताया कि वह आप की SC विंग में प्रदेश के संयुक्त सचिव हैं। मुलाना विधानसभा से विधायक के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। नेता ने बताया कि उनकी 10 अक्टूबर 2022 को यमुनानगर के गांव सरांवा निवासी नेहा रानी और उसके पति राजेश कुमार से मुलाकात हुई थी।

इन दिनों ने उनकी मुलाकात जसमेर सिंह, उसके बेटे संजीव कुमार और उसकी पत्नी सत्या देवी से कराई। शिकायत में नेता ने बताया कि पांचों आरोपियों से उसका मिलना-जुलना हो गया। आरोपी राजेश और उसकी पत्नी नेहा ने बताया था कि वह भी आप कार्यकर्ता हैं। जुलाई 2023 में नेहा ने उसके पास कॉल कर बताया कि उसकी नेहा इंटरप्राइजेज रियल एस्टेट प्राइवेट कंपनी है।

Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

इसमें उपरोक्त पांचों मिलकर जमीन का बिजनेस करते हैं। आरोपियों ने नेता से कहा कि अगर वह 15 लाख रुपए लगाता हो तो उसे बराड़ा में 10 मरले का प्लॉट रोड के नजदीक दिलवा देंगे। आप नेता ने बताया कि सस्ते प्लॉट के लालच में उसने आरोपियों को रकम दे दी, लेकिन उसे न प्लॉट मिला और न ही रकम लौटाई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने 31 दिसंबर 2023 तक रकम वापस करने की बात कही थी, लेकिन नहीं लौटाए। तब उसे समझ आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने उसे 6 जनवरी को डुलियानी गांव के पास काली माता मंदिर में बुलाया।

यहां नेहा रानी, राजेश कुमार, संजीव कुमार और सत्या देवी ने कहा कि वे ईसाई धर्म में पास्टर का काम भी करते हैं। उन्हें तांत्रिक विद्या का पुरा ज्ञान है। उन्होंने कहा कि नेता के ऊपर बुरी आत्माओं का साया है। जब तक वह नहीं उतर जाता, तब तक उसका कोई काम नहीं बनेगा।

आप नेता ने बताया कि उस दिन पांचों आरोपियों ने काली मंदिर में अपने हाथ पर मुश्क कपूर की टिक्की रखकर आग लगाई और तांत्रिक क्रिया करने लगे। इसके बाद कहा कि 5 दिन के अंदर उसके ऊपर जो बुरी आत्माओं का साया है, वह खत्म हो जाएगा। साथ ही एक हफ्ते बाद चेक खाते में जमा करा देना, पैसे आ जाएंगे।

Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन
Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन

आप नेता के मुताबिक, गांरटी के तौर पर राजेश ने एक चेक उसे दिया। उसके बावजूद उसके पैसे नहीं आए। आरोपी उसे गुमराह करते रहे। अब पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं 406, 420 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button