ताजा समाचार

इनेलो ने लोकसभा चुनाव में उतारा अपना एक ओर प्रत्याशी,जानिए कौन और कहां से

सत्य ख़बर,चंडीगढ़।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के बाद इनेलो ने भी हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चंडीगढ़ में गुरुवार को इनेलो नेता अभय चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनेलो नेता गुरप्रीत सिंह गिल को अंबाला लोकसभा से मैदान में उतारा है।

दरअसल, गुरप्रीत सिंह गिल मूलरुप से करनाल के सेक्टर-14 का रहने वाला है। LLB करने के पश्चात पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत भी कर रहे है। अब गुरप्रीत गिल पंचकूला में ही रह रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक, गुरप्रीत गिल वकालत के साथ-साथ पार्टी के काम भी करते है।

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

भाजपा से बंतो मैदान में डटी, कांग्रेस का कैंडिडेट घोषित नहीं

भाजपा के बाद इनेलो ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है,लेकिन अभी कांग्रेस और जजपा मंथन करने में जुटी है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है। भाजपा की तरफ से अंबाला के सांसद रहे स्व. रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया चुनावी मैदान में उतरी हुई है।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

Back to top button