Jasmer Maharaj claims to form government
सत्य खबर , पलवल । पलवल स्थित जाट धर्मशाला में आज रविवार को महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसमेर महाराज ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन पाल समाज द्वारा किया गया था। यहां पर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए जसमेर महाराज ने कहा कि महाराजा सूरजमल राजा बदनसिंह के पुत्र थे |Jasmer Maharaj claims to form government
उनका जन्म 13 फ़रवरी 1707 को हुआ था | ये वो समय था जब औरंगज़ेब की मृत्यु के बाद मुग़ल साम्राज्य के कमजोर होने की शुरुआत हो गई थी | महाराजा सूरजमल ने 1733 में भरतपुर को अपने कब्ज़े में लेकर इस पर शासन करना शुरू किया था | महाराजा सूरजमल में भरतपुर में लोहगढ किले का निर्माण करवाया था | इस किले की दीवारें बहुत शक्तिशाली हैं| इस किले की दीवारों पर तोपों का भी असर नहीं होता था | क्यूंकी इसकी दीवारें मिट्टी से ढकी थी जिससे तोप के गोले और बन्दुक की गोलियाँ मिट्टी में दब जाती थी | अंग्रेजों ने 13 बार इस किले पर अधिकार करने की कोशिश की लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे |
Also check this news links:
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बढ़ाया था सैनिकों का सम्मान
शहीद अरविंद सांगवान को नम आंखों से दी विदाई भारत माता की जय’ के नारों से गुंज उठा आसमां
जानिए नए साल में कितने हैं ग्रहण और कब
अंबाला में AAP नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, कबूतरबाजी मामले में पुलिस ने किया है गिरफ्तार
जयपुर के राजा जयसिंह से राजा सूरजमल की दोस्ती थी | सूरजमल ने उनके परिवार में हुई कलह को ख़तम करने में अहम भूमिका निभाई थी | राजा जय सिंह की मृत्यु के बाद उनके बेटों ईश्वरी सिंह और माधो सिंह में राजा बनने को लेकर जंग शुरू हो गयी |
ईश्वरी सिंह राजा जय सिंह के बड़े बेटे थे इसलिए महाराजा सूरजमल उन्हें राजा बनाना चाहते थे | लेकिन उदयपुर के महाराणा जगत सिंह राजा जय सिंह के छोटे पुत्र माधोसिंह को राजा बनाने के पक्ष में थे | दोनो भाइयों के बीच हुई जंग में ईश्वरी सिंह की जीत हुई | लेकिन लड़ाई में हारने के बाद मराठाओं, उदयपुर के सिसोदिया राजाओं और राठोड़ों को साथ लेकर माधोसिंह फिर से जंग के मैदान में आ गया | तब महाराजा सूरजमल ने अपने 10000 सैनिकों के साथ ईश्वरी सिंह का साथ दिया था | इस लड़ाई में सूरजमल बड़ी वीरता से लड़े और ईश्वरी सिंह की जीत हुई | इस जीत के बाद सूरजमल का नाम पूरे देश में जाना जाने लगा |Jasmer Maharaj claims to form government
इसके बाद पलवल में ही आयोजित पत्रकार वार्ता में जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसमेर महाराज ने अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में पत्रकारों को अवगत कराते वे दावा किया कि 2024 में हरियाणा में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी । उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा और सभी को रोजगार प्रमुख मुद्दे हैं। जिन को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं और उन्हें जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। दरअसल वर्तमान में भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में तो असमर्थ है ही वहीं जनता के स्वास्थ्य का ख्याल भी नहीं रख पा रही है इसके अलावा गरीब बच्चों की पढ़ाई भी सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। मौजूदा समय में बच्चों की शिक्षा उनके परिजनों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा है। जिसमें आर्थिक रूप से संपन्न परिवार तो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा पा रहे हैं जबकि मध्यम और गरीब तबके के परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। इस अवसर पर चौधरी राजेंद्र देशवाल, नवीन सहरावत, प्रदीप प्रजापति, श्रवण गौड़, अमरदीप भारद्वाज व लक्ष्मण गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके बाद जसमेर महाराज अपनी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिगंबर प्रजापति की दादी के निधन पर शोक प्रकट करने उनके निवास स्थान पर भी पहुंचे तथा शोक प्रकट कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Segregation of aluminum scrap Scrap aluminium business strategies Metal recycling plant
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.