विकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर : नायब सिंह सैनी

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के विजन अनुरूप और तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ता देखकर पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए विजन को एक नई उम्मीद और आशा के साथ देख रही है। विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां, नए-नए आविष्कारों से दुनियाभर के देश प्रभावित हैं। आज देश की युवा पीढ़ी में नया करने का जुनून स्पष्ट नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पिपली अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को सुन रहे थे। मन की बात कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें अधिकारियों के पास भेजकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

युवा इनेलो और छात्र इकाई 24 जुलाई को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के युवाओं द्वारा इनोवेशन, फिटनेश, स्टार्टअप व एग्रीकल्चर जैसी विषयों पर आइडिया शेयर किए जाएंगे, जो देश को विकसित बनाने में मदद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

 

अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राजनीतिक दल छात्रों के बहाने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणा देने के लिए देश के अलग-अलग कोने में समाजहित व देशहित में काम करने वाले लोगों की जानकारी सांझा करते हैं, जिससे अन्य नागरिक प्रेरणा पाते हैं और आगे बढ़ाने के प्रयास करते है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में काम करने का जज्बा पैदा करते हैं। अब तक हुए मन की बात कार्यक्रम से सैकड़ों युवाओं ने अपना कार्य शुरू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वर्षभर में हुई उपलब्धियां से देशवासियों को अवगत करवाया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में बुद्ध स्तूप की आकृति मिलने पर आर्केलॉजी विभाग द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की तारीफ की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक कोने का समान रूप से विकास करवा रही है ताकि नागरिकों को सभी सुविधाएं सहज उपलब्ध हो सकें।

करनाल की जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, नए चुनाव तक वाइस चेयरमैन को मिला कार्यभार

मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top