हरियाणा

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: हरियाणा में मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 5 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट आएगी, और कोहरे की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, और इस महीने के अंत तक गर्मी का अहसास होने लगेगा। आज का मौसम सुबह और शाम ठंडा रहेगा, लेकिन दिन में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। उत्तर गुजरात और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

बांग्लादेश के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उप-उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसकी मुख्य हवाएँ 12.6 किमी की ऊँचाई पर 130 नॉट्स की गति से चल रही हैं।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

पिछले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम? Kal Ka Mausam

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण केरल में हल्की बिखरी हुई बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ गया। पंजाब और बिहार के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम? Kal Ka Mausam

अगले 24 घंटे के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई
Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान और बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट होगी।

Back to top button