हरियाणा

Kal Ka Mosam: हरियाणा समेत इन राज्यों में कल भारी बरिश का अलर्ट, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में पिछले 2-3 दिन से मौसमी लगातार करवटें बदल रहा हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में पिछले 2-3 दिन से मौसमी लगातार करवटें बदल रहा हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिस कारण 26 फरवरी तक हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश पड़ने की संभावना है। इस दौरान यूपी, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है।

हरियाणा-पंजाब में कैसा है मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा-पंजाब में 24 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 और 26 फरवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट को सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है।

गुरुवार की रात हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हुईं। फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, कैथल में ओले गिरे थे। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कमोबेश कुछ इसी प्रकार के मौसम की संभावना पंजाब में भी जताई जा रही है। हालांकि, अगले सप्ताह के बाद दिन में गर्मी का एहसास होगा।

यूपी में कल का मौसम

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन तक तापमान बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वाराणसी में 33 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। आईएमडी ने बताया कि 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी और मध्य यूपी फिलहाल, बारिश की संभावना कम होती जा रही है।

लेकिन, कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। 26 फरवरी तक मौसम साफ रह सकता है। राज्य के लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, सहारनपुर, मेरठ, बलरामपुर, सीतापुर और शामली में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। सुबह कोहरा भी छाया रह सकता। 23 और 24 फरवरी को मौसम शुष्क रह सकता है।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया समेत कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बाकी राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। इस दौरान संगरिया में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कुछ अन्य स्थानों में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस दौरान संगरिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री व फतेहपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यत शुष्क रहने के आसार है। आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। जबकि 23 फरवरी से पुनः तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 24 तारीख के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी क्षेत्र में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। हो सकता है इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश दर्ज की जाए।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में अगले 2 दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। स्काईमेट ने 24 से 26 फरवरी तक एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। नोएडा में 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के संभावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button