Know the gangsters Bhat and Jagga of Haryana
सत्य खबर ,सिरसा। हरियााणा के सिरसा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जिस गैंगस्टर छोटू भाट (gangster chhotu bhat) और जग्गा सिंह (gangster jagga singh) पर रेड की, उनका खौफ पूरे इलाके में है। गैंगस्टर छोटू भाट कभी हरियाणा पुलिस में हैड कॉन्स्टेबल हुआ करता था। पुलिस की नौकरी छोड़ छोटू भाट अपराध की दुनिया की ओर चल निकला।
वहीं, तख्तमल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जग्गा सिंह का गांव में इतना खौफ है कि वह अपनी इच्छा से गांव में सरपंच का चयन करता है। NIA ने बुधवार को दोनों के घर पर रेड कर अवैध हथियार बरामद किए थे।Know the gangsters Bhat and Jagga of Haryana
कौन है छोटू भाट
चौटाला डबल मर्डर में जेल में बंद रहा छोटू भाट : गैंगस्टर छोटू भाट पर 17 केस दर्ज है। जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास के मामले हैं। जनवरी 2017 में छोटू भाट चौटाला गांव के किन्नू प्लांट में चौटाला के अमित सहारण तथा सतबीर पूनिया की हत्या कर दी थी। इसमें बंबीहा गैंग से जुड़े जसप्रीत उर्फ जिंपी डान, कमलजीत सिंह, उर्फ बंटी ढिल्लों तथा निशान सिंह ने सुखप्रीत सिंह बुड्डा और हरसिमरन सिंह भी शामिल थे। इसी चौटाला डबल मर्डर केस में वह हाल ही में जमानत पर आया था।
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे कर चुके फायरिंग
जून 2017 में पंजाब पुलिस ने ढाणी सुकेराखेडा में ऑपरेशन चलाया तो जिंपी डान, बंटी ढिल्लो तथा निशान सिंह ने सुसाइड कर लिया था। भाट बंबीहा गैंग के सिंडीकेट में शामिल है। इसी के चलते ही उस पर डबवाली कोर्ट में लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने फायरिंग की थी।
Also check this news links:
हरियाणा :दर्जनों महिला कर्मचारियों का कंपनी प्रबंधक पर गंभीर आरोप, जानिया क्या
हरियाणा के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
यात्रा के पहले दिन राहुल ने दे दिया संदेश, हरियाणा कांग्रेस की कमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में
जग्गा का खौफ, पत्नी बिना विरोध सरपंच बनी
सिरसा के कालांवाली के गांव तख्तमल के जग्गा सिंह के खिलाफ 14 मामले दर्ज है। जग्गा का एरिया में इतना खौफ है कि साल 2016 के पंचायती चुनावों में उसकी पत्नी निर्विरोध ही सरपंच चुनी गई। इस साल पंचायती चुनावों में सीट आरक्षित होने पर भी जग्गा ने अपने समर्थक को ही सर्वसम्मति से सरपंच चुना।
जग्गा के करीबी रहे निक्कू ने मूसेवाला की रेकी की: जग्गा के कभी करीबी रहे निक्कू और केकड़ा ने ही सिद्धू मूसेवाला के घर के रेकी की थी। दोनों इस मामले में जेल में बंद है। हालांकि निक्कू का जग्गा से विवाद होने के चलते ही वह कई साल पहले गांव छोड़ने पर मजबूर हो गया था।
सिद्धू मूसेवाला मशहूर पंजाबी सिंगर थे। जिनका इसी साल 29 मई को पंजाब में मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि संदीप केकड़ा और निक्कू ने फैन बनकर मूसेवाला की रेकी की। फिर इसकी मुखबिरी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को की।
बंबीहा गैंग पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर व शार्पशूटर दविंदर बंबीहा का गैंग है। दविंदर बंबीहा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। हालांकि उसकी गैंग अब भी एक्टिव है। इसे अर्मीनिया बैठा लक्की पटियाल और जेल में बंद सुखप्रीत बुड्ढा चला रहे हैं।
हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद बंबीहा गैंग और लॉरेंस गैंग आमने-सामने हो गए हैं। लॉरेंस गैंग ने मूसेवाला को मारा, जबकि बंबीहा गैंग ने कत्ल का बदला लेने की धमकी दी है। बंबीहा गैंग में हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना भी जुड़ा हुआ है।Know the gangsters Bhat and Jagga of Haryana
किससे क्या मिला?
जग्गा सिंह : NIA ने मंगलवार रात तख्तमल गांव में रेड की। रेड की कार्रवाई सुबह 6 बजे तक चली। तख्तमल से 100 कारतूस, दो देसी कट्टा, 315 बोर राइफल और 12 बंदूक भी बरामद किए। इसके अलावा एक लाख कैश भी मिला। जिसे जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
छोटू भाट : NIA ने मंगलवार रात ही चौटाला में गैंगस्टर छोटू भाट के घर पर रेड की। वहां से टीम को वायरलेस सैट, डीवीआर और रिवाल्वर के 27 कारतूस मिले।
अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद NIA ने दोनों को पेश होने का नोटिस दिया है। NIA ने बंबीहा गैंग और आतंकियों से संबंधों के शक में इन पर रेड की थी। NIA के अनुसार यह एरिया आतंकवादियों और गैंगस्टरों के लिए शरणस्थली बना हुआ है। पंजाब का सीमावर्ती इलाका होने की वजह से गैंगस्टर वारदात करने के बाद यहां शरण लेते हैं।
कालांवाली SHO लाइनहाजिर
गैंगस्टरों के घर से NIA की हथियार बरामदगी के बाद सिरसा पुलिस में भी हड़कंप मच गया। जिस वजह से SP अर्पित जैन ने कालांवाली थाने के प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया। उसकी जगह पर मल्लेवाला चौकी प्रभारी रामफल को कालांवाली नियुक्त किया गया है।
Aluminium refurbishment Scrap aluminium utilization methods Scrap metal reusing