गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आए, 6 पटवारी सस्पेंड

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

CM Haryana Nayab Saini in action mode : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सैनी एक्शन मोड में नजर आए हैं। एक ही दिन में उन्होंने हरियाणा की छह पटवारियों को सस्पेंड करने के आर्डर जारी कर दिए और साथ ही उन्होंने दूसरे मामलों में भी एक्शन लिया है। अब किसी भी विभाग की ओर से एचईडब्ल्यू पोर्टल पर विकास कार्यों का टेंडर जारी होते ही संबंधित गांव के सरपंच के मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रम विवादों के त्वरित निपटान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर और बावल में प्रस्तावित लेबर कोर्टों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई या देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

एक ही फोटो बार-बार अपलोड करना पड़ा महंगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे से संबंधित एक ही फोटो कई बार अपलोड कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी मामलों में संबंधित पटवारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए जुई खुर्द (भिवानी), बोरीपुर (कुरुक्षेत्र), कालवन (जींद), जंडवाला (फतेहाबाद), पटौदी (गुरुग्राम) और निमली (दादरी) के पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य दोषियों की पहचान और कार्रवाई के लिए गहन जांच जारी है। सीएम ने कहा कि जो किसान वास्तविक रूप से नुकसान झेल चुके हैं, उन्हें मुआवजा समय पर मिलना चाहिए। इसके लिए हमने एक सप्ताह के भीतर मुआवजा जारी करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

ग्रामीण विकास मॉडल होगा पारदर्शी

हरियाणा के ग्रामीण विकास मॉडल को और पारदर्शी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा कदम उठाया है। अब किसी भी विभाग की ओर से एचईडब्ल्यू पोर्टल पर विकास कार्यों का टेंडर जारी होते ही संबंधित गांव के सरपंच के मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जानकारी छुपाने या देर करने की गुंजाइश अब बिल्कुल नहीं, सरपंचों और जनता दोनों को पता होना चाहिए कि उनके गांव में कौन-सा काम कब व कैसे शुरू हो रहा है।

ग्रामीण सड़क ढांचा होगा मजबूत

ग्रामीण सड़क ढांचे को मजबूत करने का खाका भी सामने आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि 1000 से अधिक आबादी वाले सभी गांवों की कच्ची फिरनियां पक्की होंगी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 639 फिरनियां पक्की की जा चुकी हैं और 303 कार्य प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने काम में और तेजी लाने को कहा ताकि गांवों में आवागमन की दिक्कत पूरी तरह खत्म की जा सके।

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

श्रम विवाद अब जल्द निपटेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रम विवादों के त्वरित निपटान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर और बावल में प्रस्तावित लेबर कोर्टों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई या देरी स्वीकार्य नहीं होगी। नए लेबर कोर्टों के शुरू होने से लाखों श्रमिकों को समयबद्ध न्याय मिल सकेगा और औद्योगिक वातावरण और अधिक पारदर्शी व भरोसेमंद बनेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने सोनीपत व करनाल में प्रस्तावित ईएसआई अस्पतालों के निर्माण कार्य को भी फास्ट-ट्रैक मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होंगे और श्रमिकों व आसपास के नागरिकों को बड़े स्तर पर लाभ पहुंचाएंगे।

गांवों में बनेंगी महिला चौपाल

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हर गांव में ‘महिला चौपाल’ का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के तहत चिह्नित 754 गांवों में से 480 चौपालें तैयार हैं, जबकि 274 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि इन चौपालों के चलते ग्रामीण महिलाओं को बैठकों, कार्यक्रमों और गतिविधियों के लिए अपना सुरक्षित व सुविधाजनक स्थान मिलेगा।

पंजाब की जीत के लिए भाजपा की नजर दलित सीटों पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top