जींद के पिल्लूखेड़ा में पत्नी का सनसनीखेज अपहरण, हथियारों के दम पर ससुराल से ले गया पति, वीडियो वायरल डंडे-बिंडे लेकर पहुंचे युवक, अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला

Satyakhabarindia

HARYANA: जींद जिले के पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में पत्नी को अगवा कर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। आरोप है कि पति लविश हथियारों के दम पर ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी मनीषा को जबरन अपने साथ ले गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई युवक हाथों में डंडे-बिंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अपहरण के अंदाज को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

 

युवा इनेलो और छात्र इकाई 24 जुलाई को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

कोर्ट पहुंचा आरोपी, पति-पत्नी सेफ हाउस भेजे गए
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पत्नी को लेकर सीधे कोर्ट पहुंच गया। अदालत के आदेश पर पति-पत्नी दोनों को कैथल के सेफ हाउस में भेज दिया गया है।

अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके राजनीतिक दल छात्रों के बहाने राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं : नायब सैनी

पहले भी घर छोड़कर गई थी युवती
सफीदों के डीएसपी गौरव शर्मा ने बताया कि 27 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ युवकों द्वारा एक लड़की को जबरन ले जाने की सूचना मिली थी। जांच में मुख्य आरोपी की पहचान लविश के रूप में हुई, जबकि युवती का नाम मनीषा है। उन्होंने बताया कि मनीषा दो महीने पहले लविश के साथ गई थी और दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन 9 दिसंबर को वह अपने माता-पिता के पास लौट आई थी।

करनाल की जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, नए चुनाव तक वाइस चेयरमैन को मिला कार्यभार

अपहरण की धारा में केस, तीन आरोपी गिरफ्तार
उस समय युवती ने अदालत में अपहरण से इनकार किया था, लेकिन ताजा घटनाक्रम में मुंह ढके युवकों द्वारा उसे ले जाने का वीडियो सामने आया है। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top