हल्की बारिश और हवाओं ने हरियाणा के लोगों को प्रदूषण से दी राहत 5 जनवरी के बाद खुलने लगेगा हरियाणा का मौसम

Satyakhabarindia

Satya khabar Panchkula

Haryana Weather Update : हरियाणा में हुई हल्की बारिश और इस दौरान चली हवाओं ने हरियाणा के प्रदूषण को धोने का काम किया है। आज सुबह 7:00 हरियाणा का औसत AQI 200 दर्ज किया गया। इस दौरान हरियाणा में कहीं भी हवा खतरनाक श्रेणी में नहीं थी। कल शाम को 6:00 से लेकर 8:00 बजे तक हरियाणा में हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन बाकी पिछले 24 घंटे में हरियाणा में हवा गंभीर और अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई। हरियाणा का अधिकतम AQI 333 कल शाम 7:00 बजे दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम AQI आज सुबह 2:00 बजे 187 दर्ज किया गया। हरियाणा में न्यूनतम तापमान नारनौल में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान भिवानी में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में प्रदूषण

आज हरियाणा में मानसून पूरी तरह रहेगा मेहरबान, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा के लोग पिछले करीब 2 महीने से प्रदूषण को लेकर काफी परेशान थे। लेकिन कल की बारिश और हवाओं ने हरियाणा से प्रदूषण को खत्म करने का काम किया है। आज सुबह 7:00 हरियाणा की लोहारू में AQI 56 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। हरियाणा की यमुनानगर में AQI 236 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। आज सुबह हरियाणा की हवा गंभीर और अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदेश के बहादुरगढ़, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, मानेसर, नारनौल, पलवल, पानीपत, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में AQI 200 से कम दर्ज किया गया है। यहां पर हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदेश के यमुनानगर, रेवाड़ी, पंचकूला, करनाल, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी और अंबाला में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी। इन शहरों में AQI 200 से ज्यादा दर्ज किया गया।

हरियाणा में तापमान

हरियाणा में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान सिरसा में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। कल रात को हरियाणा की सभी शहरों में तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। इससे पहले रात में जो तापमान था उससे ज्यादा दर्ज हुआ है। नव वर्ष की पूर्व रात्रि और नववर्ष की रात्रि के तापमान में सबसे ज्यादा वृद्धि रोहतक में 6.6 डिग्री की दर्ज की गई है। हरियाणा के सोनीपत, सिरसा, रोहतक, मेवात, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और अंबाला में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है।
कल हरियाणा में दिन में धूप नहीं खिली जिस कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा का अधिकतम तापमान भिवानी में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पानीपत और मेवात में अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे कम था। हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुड़गांव, सिरसा और यमुनानगर में दिन का तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

आज 9 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

हरियाणा में कोहरा और बारिश

आज सुबह प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोहरा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज सुबह कुरुक्षेत्र और सिरसा में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। अंबाला, करनाल और हिसार में कुछ स्थानों पर कोहरा छाया हुआ था।

मौसम का पूर्वानुमान

प्रधानमंत्री के 17 जुलाई के प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

IMD और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के जिन 9 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है, उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। जबकि इसके अलावा बाकी प्रदेश में बादल छा सकते हैं। राजस्थान से सटे इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और अन्य जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। वहीं आज यानि 2 जनवरी को सुबह के समय और देर रात कोहरा बना रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रह सकता है। 3 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। 4 जनवरी को हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या फुहार पड़ सकती है। इससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। तापमान में 3-5 तक पहुंच सकता है। 5 जनवरी को बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है, लेकिन कोल्डवेव चलने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा फिर से परेशान कर सकता है। इसके साथ ही 6 जनवरी को ठंडी हवाओं के चलते सर्दी अपने चरम पर रह सकती है। ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने की आशंका है। न्यूनतम तापमान 2-4 तक रहने की संभावना है। 7 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। कोहरा धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top