कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 53 नए केस कन्फर्म, 51 ठीक हुए

Satyakhabarindia

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 53 नए केस कन्फर्म, 51 ठीक हुए

मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर का प्रबंधन अब HSGMC के पास

रेवाड़ी, 14 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 8143 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 760 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 465 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 8 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 286 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 6850 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 533 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 272 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 286 एक्टिव केस हैं, इनमें 17 विभिन्न अस्पतालों में व 32 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 237 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 51कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 15 धारूहेड़ा, 29 रेवाड़ी, 6 राजगढ़, एक मालपुरा से संबंधित हैं।

संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं : नायब सिंह सैनी

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
मंगलवार को लिए गए 528 सैंपल
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 53 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32 रेवाड़ी शहर, 6 धारूहेड़ा, 2 रालियावास, तथा एक-एक जलियावास, रोलियावास, बुडोली, गोकलगढ़, निगानियावास, लाधुवास गुर्जर, निखरी, धामलावास, निमोठ, हालूहेडा, भाकली, बोहतवास व फतेहपुरी से संबंधित हैं।

वाह रे सरकारी डॉक्टरो! फोड़ा था बांए पैर में और सर्जरी कर दी दाएं पैर की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top