मेवात के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के लापरवाही पर मचा हंगामा
सत्य खबर हरियाणा
A major mistakes of doctor : हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की इस लापरवाही के बाद कोई कैसे सरकारी व्यवस्था पर भरोसा करेगा? शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक बच्चे की गलत सर्जरी कर डाली। 4 साल के बच्चे की बांये के बजाए दाहिने पैर की सर्जरी कर डाली। परिजनों के हंगामे के बाद डॉक्टरों को अपनी गलती मानी और मासूम के दूसरे पैर का भी ऑपरेशन कर दिया।
बच्चे के पिता आरिफ ने डॉक्टरों की लापरवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके चार साल के बेटे के बाएं पैर में एक बड़ा फोड़ा हो गया था। वह काफी तकलीफ में था। 20 जुलाई को उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। लेकिन जब ऑपरेशन थियेटर में बच्चे की सर्जरी पूरी हुई और उसे बाहर लाया गया, तो परिवार वाले यह देखकर सन्न रह गए कि डॉक्टरों ने बाएं पैर के बजाय उसके स्वस्थ दाहिने पैर की सर्जरी कर दी थी।
बोले डॉक्टर, चिंता की बात नहीं
पिता आरिफ का आरोप है कि जब उन्होंने इस लापरवाही पर हंगामा किया, तो अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक) डॉ. पवन कुमार ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली। आरोप है कि डॉक्टर ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा कि ‘चिंता की कोई बात नहीं है, मैं इस मामले को देख लूंगा।’ इसके बाद अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए डॉक्टरों ने बच्चे के बाएं पैर की भी सर्जरी कर दी।
4 डॉक्टरों की कमेटी करेगी जांच
बच्चे के पिता ने इस घोर लापरवाही को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मामले के तूल पकड़ने और मीडिया में आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने बयान में कहा, ‘हमें इस मामले में परिजनों की लिखित शिकायत मिली है। इस कथित लापरवाही की जांच के लिए चार सीनियर डॉक्टरों की एक स्पेशल कमेटी बना दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
#Haryana #GovernmentDoctors #MedicalMistakes #HealthcareConcerns #PatientSafety #SurgeryErrors #HealthAwareness #MedicalAccountability #RightToHealth #PublicHealth #DoctorPatientTrust #HealthcareQuality #MedicalNegligence #HealthSystem #PatientRights #SurgicalMistakes #HealthCareReform #MedicalEthics #HealthCareProfessionals #CommunityHealth