Rewari News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Satyakhabarindia

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि बावल में एक परिवार की 12 साल की बच्ची का तीन दिसंबर 2022 की रात अपहरण हो गया था। बावल थाना पुलिस (Rewari) ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के बाद 24 दिसंबर को नाबालिग को बरामद कर लिया था।

काउंसिलिंग व मेडिकल के बाद नाबालिग से दुष्कर्म होना पाया गया था। जो इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद 26 दिसंबर 2022 को दुष्कर्म के आरोपी साहिल व उसके साथी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया था। साहिल ने अपने साथी अलवर के गांव गांवपुर कोटकासिम निवासी भंवर उर्फ कन्नू के साथ उसकी कार में नाबालिग का अपहरण किया था।

निशानदेही के दौरान पुलिस से हाथ छुड़ाकर पुल से कुदा बदमाश, घायल

पुलिस (Rewari) ने आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, दो कारतूस, चार मोबाइल, दो लैपटाप व अन्य सामान भी बरामद किया था। पूछताछ में साहिल ने बताया था कि उसे यह हथियार गांव हरसौली निवासी सुनील उर्फ सोनू ने उपलब्ध कराए थे। जिसमे थाना बावल पुलिस (Rewari) ने आरोपी सुनील उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आवश्यक करवाई कर रही है।

 

इनेलो ने बीजेपी सरकार द्वारा बिजली के निजीकरण करने की चाल पर उठाए गंभीर सवाल

 

गर्भावस्था के दौरान छुट्टी मांगने पर छुट्टी देने की जगह नौकरी समाप्त करना उचित नहीं : हाईकोर्ट
Scroll to Top