हमलावर फायरिंग करने के बाद पैदल हुए फरार, बाद में पहुंची पुलिस, पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा
सत्य खबर हरियाणा
Gangwar ine Charkhi Dadari : चरखी-दादरी के सिटी थाना के सामने स्थित तहसील रोड पर वीरवार दोपहर 12 बजे दो पक्षों के बीच हुई गंगवार में छह युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से पैदल ही फरार हो गए। गोलियों की गूंज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में स्कार्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी सात घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जिन लोगों को गोलियां लगी हैं उसमें अंकित मानकावास, कीर्तिमान हिसार, कृष्ण महेंद्रगढ़,सूरज मानहेरू, अंकित भिवानी, विजय उर्फ सन्नी हिसार,अमित फतेहगढ़ शामिल हैं।
डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक , डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम की भी सहायता ली जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
दिनदहाड़े थाना के सामने हुई इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की तलाश दबिश दे रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल फायरिंग के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
#HaryanaNews #CharkhiDadri #GunViolence #PublicSafety #CrimeReport #PoliceStationIncident #InjuryUpdate #CommunityAlert #LawEnforcement #RapidFire #BreakingNews #SafetyConcerns #EmergencyResponse #LocalNews #ViolencePrevention #CrisisManagement #HealthUpdate #JusticeForVictims #PublicAwareness #HaryanaPolice