देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 42 रुपए और 5 किलो वाला सिलेंडर 11 रुपए महंगा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर राष्ट्रीय

Commercial LPG Cylinder Price Hike : डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद आज कमर्शियल एलपीजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 42 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में यह 53.50 रुपये महंगा होकर 3255.50 रुपये पर पहुंच गया है। देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम और छुटकू सिलेंडर के दामों में वृद्धि पर राजनीति भी गर्म हो गई है।

आज 28 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

5 किलो वाले छोटे एफटीएल सिलेंडर के दाम भी 11 रुपये बढ़ाए गए हैं। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि रेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन होटल, रेस्तरां और शादियों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।

आज से नई कीमतें लागू

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि की दरें आज यानी ही लागू हो गई हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 42 रुपए बढ़ाए गए हैं। अब इसकी कीमत 3113.50 रुपए हो गई है। इसके साथ ही, छोटे 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया है, जिससे दिल्ली में अब इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे वहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3255.50 रुपये हो गया है।

मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर का प्रबंधन अब HSGMC के पास

आज से पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी

केंद्र सरकार ने आज यानी 1 जून से ट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (ATF) पर अपनी एक्सपोर्ट ड्यूटी कम करने का एलान किया है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स को आधा करके 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि डीजल पर टैक्स को घटाकर 13.50 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर कर को घटाकर 9.50 रुपये प्रति लीटर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस जीरो होगा। साथ ही, घरेलू इस्तेमाल में आने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कमर्शियल LPG की कीमत में बढ़ोतरी पर कहा, “हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है। 2022 में भी सस्ता हुआ था। UPA सरकार के समय कच्चा तेल प्रति बैरल लगभग 100 डॉलर रहा है। पीएम मोदी के समय में औसतन 70 डॉलर प्रति बैरल रहा है, कभी-कभी इससे भी नीचे आया है, लेकिन जब कच्चा तेल सस्ता होता है तो पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है लेकिन यहां पर इसके दाम बढ़ते जा रहे हैं। यह जबरदस्त शोषण है। जनता के ऊपर महंगाई की ऐसी मार पड़ रही है कि जनता कराह रही है।

संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं : नायब सिंह सैनी

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कमर्शियल LPG की कीमत में बढ़ोतरी पर कहा, पूरे विश्व की यदि आप तुलना करें तो कहीं 80% दाम बढ़ रहे हैं, कहीं 100% और कहीं तो 150% वृद्धि हुई है। इसके बाद भारत में जो व्यवस्था की गई है कि हमने आगामी 20 दिनों के स्टॉक को सुरक्षित किया, जो वैकल्पिक देश हो सकते थे, जहां से हम पेट्रोल-डीजल का आयात कर सकते थे उनसे समझौते किए गए। कुल मिलाकर 5% से ज्यादा मूल्यों में वृद्धि नहीं होगी। ये एक संक्रमण काल है। घरेलू सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि नहीं हुई है। कमर्शियल सिलेंडर में वृद्धि की गई है। विश्व के लिए ये असामान्य समय है। पिछली सरकार ने जब दाम बढ़ाए थे तो उसके कई लाख करोड़ का भुगतान वर्तमान सरकार ने किया है। इस प्रकार की चीजें जो विशेष परिस्थिति के कारण जन्म लेती हैं, उसमें विचलित नहीं होना चाहिए और विश्वास रखना चाहिए।

#GasCylinderPrice #IndiaGasPrices #CommercialGas #CylinderPriceHike #FuelCostIncrease #GasPriceUpdate #EconomicImpact #InflationIndia #EnergyCosts #ConsumerAwareness #PriceRise #GasCylinderNews #MarketTrends #CostOfLiving #BudgetImpact #HouseholdExpenses #GasSupply #EnergyCrisis #PriceAlert #IndiaEconomy

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top