कुलदीप बिश्नोई के 3 जून को भजन लाल की समाधि पर होने वाले कार्यक्रम प्रति की भाजपा की नजरें

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

हरियाणा में आज और कल तेज बारिश की चेतावनी, अब तक हुई कम बारिश की कुछ हद तक भरपाई संभव

Haryana Politics : भले ही कुलदीप बिश्नोई का रेखा शर्मा के बयान को लेकर उपजा विवाद समाप्त होने की घोषणा हो गई हो लेकिन कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। 3 जून को भजन लाल की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर होने वाले कार्यक्रम और उसमें कुलदीप बिश्नोई के संदेश पर भाजपा नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं। इस कार्यक्रम में हरियाणा के साथ-साथ आसपास के राज्य से भी भजनलाल समर्थकों के भाग लेने की उम्मीद है।

रेखा शर्मा द्वारा अपने बयान को लेकर माफी मांगे जाने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने इस विभाग में आगे नहीं बोलने को अपने समर्थकों को कहा था। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने की भी बात कही थी, लेकिन बिश्नोई परिवार के और बदले हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वह स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेंगे। यही कारण भी है कि भाजपा 3 जून को आदमपुर में भजन लाल के समाधि स्थल पर होने वाले कार्यक्रम पर नजर बनाए रखेगी क्योंकि इसमें कुलदीप बिश्नोई अपने कार्यकर्ताओं को बड़ा मैसेज देने का काम कर सकते हैं।

आज 28 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने रेखा शर्मा वाला मामला खत्म होने के बाद भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है। यहां तक की इस दौरान जब पार्टी ने मोहनलाल बडोली को हटाकर डॉ अर्चना गुप्ता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया तब भी उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया।

कुलदीप बिश्नोई की फेसबुक पर 22 मई को आखिरी पोस्ट की गई थी। जिसमें उन्होंने स्वाभिमान का जिक्र किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, आज नई दिल्ली स्थित आवास पर मेरे संघर्ष के अनेक साथियों का स्नेहपूर्ण आगमन हुआ। आप सभी के चेहरे पर वही पुराना अपनापन, वही अटूट विश्वास और वही स्वाभिमान के लिए समर्पण देखकर मन अत्यंत भावुक हो उठा।
युगपुरुष चौधरी भजन लाल जी के मान-सम्मान और मेरे स्वाभिमान की रक्षा के लिए जिस प्रकार हर साथी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की, वह केवल समर्थन नहीं, बल्कि परिवार के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कठिन समय में जिस मजबूती, निष्ठा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ आप सभी मेरे साथ खड़े रहे, उसने मुझे भीतर तक भावुक भी किया और नई ऊर्जा, शक्ति एवं आत्मविश्वास से भी भर दिया।

मेरे लिए राजनीति से ऊपर हमेशा रिश्ते, सम्मान और साथियों का विश्वास रहा है। नेताओं, कार्यकर्ताओं और जानता का प्रेम, उनका समर्पण और उनका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी का यह स्नेह मुझे हर परिस्थिति में जनसेवा, संघर्ष और स्वाभिमान की राह पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
हम सब मिलकर युगपुरुष चौधरी भजन लाल जी के अधूरे सपनों को पूरा करने, हर कार्यकर्ता के सम्मान की रक्षा करने और जनता की आवाज को और मजबूती से बुलंद करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।
“स्वाभिमान हमारा संकल्प है…
और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत।”

मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर का प्रबंधन अब HSGMC के पास

कुलदीप बिश्नोई की इस राजनीतिक पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई ने पिछले कुछ दिनों से भाजपा से दूरी बना रखी है। ऐसे में भाजपा की नजरें 3 जून को होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि कुलदीप बिश्नोई इस दिन क्या मैसेज अपने कार्यकर्ताओं को देते हैं और किस प्रकार से स्वाभिमान की बात आगे बढ़ाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top