आज हरियाणा के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना
मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में दो और चार जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : मई के आखिरी दिनों में हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के लोगों को गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। मौसम विभाग ने आज 1 जून के लिए हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दो और चार जून को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग में दो और चार दिन के लिए पूरे हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 3 जून के लिए हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हरियाणा में बारिश की संभावना बनेगी।
मौसम विभाग ने 1 जून के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 6 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2 और 4 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की गतिविधियों के बीच अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है। जून के पहले सप्ताह के आखिर तक तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना नहीं है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान में रविवार को शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सभी जगह अधिकतम तापमान सामान्य से काम बना हुआ है करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के करनाल में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अंबाला में 32.2, हिसार में 36.6, नारनौल और फरीदाबाद में 34.0, रोहतक में 34.3, झज्जर और चरखी दादरी में 36.2, गुरुग्राम में 36.4, जींद में 33.0, इंद्री में 30.1, नूंह में 36.8, पलवल में 33.8 और सोनीपत में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की जा सकती है लेकिन तापमान सामान्य से कम बना रहेगा।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान
प्रदेश की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान हिसार में 20.6, करनाल में 19.7, नारनौल में 19.5, रोहतक में 21.4, भिवानी में 20.0, सिरसा में 21.0, चरखी दादरी और फरीदाबाद में 22.5, झज्जर में 22.7, जींद में 21.2, इंद्री में 22.0, पलवल में 22.1, रेवाड़ी में 21.5, सोनीपत में 21.1 और नूंह 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। रात के तापमान को सामान्य से ऊपर जाने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जून का पहला सप्ताह गर्म नहीं रहेगा। इस सप्ताह के दौरान बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश मौसम को सुहाना बनाने का काम करेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन यह सामान्य या सामान्य से कम बना रहेगा।
#HaryanaWeather #YellowAlert #RainForecast #Hisar #Sirsa #Bhiwani #Fatehabad #WeatherUpdate #BelowNormalTemperature #MonsoonAlert #HaryanaRain #DistrictWeather #RainyDays #WeatherWarning #ClimateUpdate #HaryanaNews #StaySafeHaryana #WeatherConditions #RainySeason #HaryanaAlert