मुख्यमंत्री के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयास रंग लाए, सुपर-100 के 91 बच्चों ने JEE एडवांस्ड पास की
हिसार से सबसे ज्यादा 16 छात्रों ने की परीक्षा पास

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Education Policy : हरियाणा सरकार की गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में दूसरे बच्चों के समृद्ध खड़ा करने की पहल अपना रंग दिखने लगी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुपर-100 कक्षाएं शुरू की गई। इन 100 बच्चों में से 91 बच्चों ने JEE एडवांस्ड परीक्षा पास कर खुद को साबित करने का काम किया है।
हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने IIT- JEE एडवांस्ड 2026 में परचम लहराते हुए 91 विद्यार्थियों ने JEE ADVANCED परीक्षा उत्तीर्ण कर साबित कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हरियाणा सरकार का फोकस रंग ला रहा है। एक तरफ यहां पूरे देश का परीक्षा परिणाम 30% रहा है वहीं हरियाणा का सुपर-100 का यह परीक्षा परिणाम हरियाणा में शिक्षा की नई कथा लिखता हुआ दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के प्रतिष्ठित सुपर 100 कार्यक्रम के तहत सफल विद्यार्थियों में 34 छात्राएं भी शामिल हैं। यह प्रतिशत भी पूरे देश के प्रतिशत से कुछ अलग कहानी कहता है। पूरे देश में 56000 सफल परीक्षार्थियों में 10000 छात्राएं इस परीक्षा में सफल हुई है जबकि हरियाणा में सुपर-100 में से 91 सफल परीक्षार्थियों में 34 महिलाएं हैं।
अगर वर्गीकरण के हिसाब से देखा जाए तो सफल विद्यार्थियों में 24 विद्यार्थी सामान्य वर्ग, 30 विद्यार्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा 37 विद्यार्थी अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से हैं।
जिलावार सूची के अनुसार हिसार से 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, फतेहाबाद 9 सफल विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। फरीदाबाद और जींद से 8-8, कैथल के 7, गुरुग्राम और रेवाड़ी से 6-6 विद्यार्थी सफल रहे। महेंद्रगढ़, भिवानी, कुरुक्षेत्र और पलवल से 4-4, चरखी दादरी, झज्जर, सोनीपत, नूंह (मेवात), पंचकूला और सिरसा से 2-2 विद्यार्थी हुए सफल हुए हैं। अंबाला, करनाल और यमुनानगर से 1-1 विद्यार्थी ने परीक्षा की उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है।
#HaryanaEducation #NayabSaini #QualityEducation #Super100 #JEEMain #JEEAdvanced #StudentSuccess #EducationReform #HaryanaCM #FutureLeaders #AcademicExcellence #EmpoweringStudents #HaryanaPride #EducationForAll #InspiringChange #SuccessStories #HaryanaYouth #STEMEducation #EducationalAchievement #HaryanaProgress