सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी और एक पशु चिकित्सा रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्क्रैप व्यापारी की गाड़ी पकड़ कर ले रहे थे 50000 की रिश्वत, पहुंच गए हवालात

सत्य खबर हरियाणा
Zero tolerance on corruption : हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू करने का दावा करती है लेकिन इसके बावजूद भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। हररोज इस प्रकार के मामले सामने आते हैं जिसमें कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को हरियाणा में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दो मामलों में तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
जींद के स्क्रैप व्यापारी ने पकड़वाया फतेहाबाद का जीएसटी अधिकारी
फतेहाबाद जिले में जीएसटी के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने स्क्रैप कारोबारी से 50 हजार रुपए लेते ही दोनों को काबू कर लिया है। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ एसीबी कार्यालय ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ करते हुए कागजी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उससे सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तैयार कर बिशनदत्त के साथ भेजी गई।
बिशनदत्त ने विभाग में कार्यरत ड्राइवर धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को एक पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। यहां जैसे ही 50 हजार रुपए थमाए, तो टीम ने उन्हें काबू कर लिया।
स्क्रैप कारोबारी की पकड़ी थी गाड़ी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सेल्ज विभाग की टीम ने स्क्रैप कारोबारी की गाड़ी पकड़ी थी। उसके बाद से ही रिश्वत मांगने का खेल शुरू हुआ और आज इस मामले में एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पशुओं के लोन के नाम पर मांगी रिश्वत गिरफ्तार
पानीपत के बडौली गांव के पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी डॉ पशुओं का लोन पास कराने के लिए साढ़े सात हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम को दी थी। टीम ने ट्रैप लगाकर पशु अस्पताल से ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम आरोपी पशु चिकित्सक को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो पानीपत कार्यालय में पहुंची है। जहां पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
#HaryanaNews #BriberyScandal #SalesTaxDepartment #CorruptionAwareness #VeterinaryDoctor #AntiCorruption #LawEnforcement #JusticeForAll #GovernmentAccountability #TransparencyInGovernment #PublicIntegrity #CrimeAndPunishment #EthicsInPublicService #HaryanaPolice #FightCorruption #WhistleblowerProtection #CivicResponsibility #IntegrityMatters #HaryanaUpdates #AccountabilityInAction