1 अगस्त कोरोना अपडेट: आज 109 नए मरीज मिले, 90 हुए ठीक

Satyakhabarindia

1 अगस्त कोरोना अपडेट: आज 109 नए मरीज मिले, 90 हुए ठीक

पेपर लीक के खिलाफ करेंसी एक्ट की तर्ज पर सख्त कानून बनाए सरकार : दुष्यंत चौटाला
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 20863 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1815 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1374 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 433 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 18629 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 419 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 433 एक्टिव केस हैं, इनमें 15 विभिन्न अस्पतालों में व 102 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 316 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
इन क्षेत्र  से नए मरीज मिले :
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 109 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 53 रेवाड़ी शहर, 19 धारूहेड़ा, 12 गुर्जर घटाल, 5 कोसली, 4 रतन्थल, 3 टांकडी, 2 कापड़ीवास, एक-एक छव्वा, सहारनवास, गढ़ी बोलनी, जलियावास, बनीपुर, बावल, गुरावड़ा, लालपुर, बड़ौली, अहरोद व बुरथल जाट से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में 90 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 57 रेवाडी शहर, 11 धारूहेडा, 9 बावल, 2-2 पिथनवास, आकेड़ा व करनावास तथा एक-एक भाकली, ढालियावास, बुरथला, टूमना, भाड़ावास, जड़रा व जलियावास से संबंधित हैं।
कोरोना मचाव का मूल मंत्र सामाजिक दूरी :
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर साइबर ठगी, अलवर से दो गिरफ्तार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top