एक देश एक चुनाव समिति के अध्यक्ष हैं रामनाथ कोविंद
सत्य खबर हरियाणा
Ex President Ramnath Kovind in Panchkula : देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पंचकूला पहुंचे। रामनाथ कोविंद एक देश एक चुनाव समिति के अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर कुटीर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में रखी गई इस बैठक में कई जरूरी विषयों पर बातचीत हुई। नेताओं के बीच देश और प्रदेश के मौजूदा मुद्दों पर विचार बांटे गए।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को सुबह पंचकूला पहुंचे। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के अमरावती स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी धनखड़ के आवास पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सरकार के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी धनखड़ के आवास पर पहुंचे। इनमें हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला की मेयर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। इतने बड़े नेताओं के एक साथ जुटने से आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में आयोजित इस मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। आवास पर पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का वातावरण रहा। भाजपा सूत्रों के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति ने इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं को एक देश एक चुनाव का महत्व बताते हुए कहा कि अगर यह योजना लागू हो जाती है तो इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
#Haryana #RamNathKovind #Panchkula #BJP #PoliticalVisit #FormerPresident #Leadership #IndianPolitics #BJPLeaders #WelcomeCeremony #PublicFigures #NationalLeadership #PoliticalEvent #HaryanaPolitics #CivicEngagement #CommunityWelcome #DemocracyInAction #PoliticalGathering #CulturalHeritage #UnityInDiversity