13 अगस्त को ढाणी लक्ष्मण में दी जाएगी मनीषा को श्रद्धांजलि
सत्य खबर हरियाणा
Major update on Manisha murder case Bhiwani : भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा मौत मामले को लेकर बाद अपडेट सामने आया है। माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में 14 अगस्त को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट जमा करवा सकती है। वहीं एक साल पूरा होने पर गांव में 13 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
मनीषा के पिता संजय ने कहा कि भिवानी एसपी ने उनकी मांग मानते हुए उनकी सीबीआई टीम से मुलाकात करवाई थी। केस की जांच कर रही सीबीआई टीम से मिलने के लिए पांच लोगों की कमेटी गई थी। यह वार्तालाप करीब डेढ़ घंटे तक चली। सीबीआई के अधिकारियों ने 15-20 दिन का टाइम मांगा था। कहा था कि कुछ मेडिकल रिपोर्ट बची हुई है और कुछ कॉलेज के कैमरों की डीवीआर की जांच चल रही है। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके अलावा यह भी कहा था कि 14 अगस्त को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट भी देनी है, वहां स्पष्ट रिपोर्ट देंगे। अब सीबीआई से उम्मीद है कि वह 14 अगस्त को हाईकोर्ट में रिपोर्ट दे देगी। सीबीआई की जांच रिपोर्ट में क्या निकलेगा यह तो आने वाला समय बताएगा। सीबीआई द्वारा हाईकोर्ट को दी जाने वाली स्टेटस रिपोर्ट को देखने के बाद ही मनीषा के परिजन इस मामले में कुछ कह पाएंगे। मनीषा के पिता संजय का कहना है कि मन में संशय पैदा हो रहा है कि देश की सबसे बड़ी एजेंसी है और फिर भी इतना समय ले रही है। इससे आगे जा भी कहां सकते हैं।
13 को गांव में दी जाएगी बेटी को श्रद्धांजलि
संजय ने कहा कि अभी तक सीबीआई की जांच पूरी नहीं हुई है। दो-तीन रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की इस केस पर नजर है। हर व्यक्ति यह चाह रहा है कि इस केस का खुलासा हो। बेटी हर किसी के घर में होती है। बेटी की सुरक्षा की भी बात है। प्रत्येक अभिभावक यह चाहता है कि इस केस का खुलासा हो और अपराधी गिरफ्तार हो। 13 अगस्त को गांव में बेटी को श्रद्धांजलि दी जाएगी, यह गांव वालों व कमेटी का फैसला है।
11 अगस्त को लापता, 13 को शव मिला
संजय के मुताबिक, उसकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बार वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर गई थी, जिसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला था। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या केस दर्ज किया था। लोगों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। इसके बाद लोगों का विरोध बढ़ गया। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया और 26 अगस्त 2025 को जांच CBI को सौंपी गई थी। टीम अब तक चार बार जांच कर चुकी है। मनीषा के परिवार को अभी भी सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट को लेकर मनीषा का परिवार कई बार आंदोलन की राह भी अपना चुका है।
#Bhiwani #ManishaMurderCase #CBI #JusticeForManisha #HaryanaNews #HighCourt #LegalUpdate #CrimeReport #SafetyInSchools #EducationMatters #TeacherSafety #HaryanaPolice #CourtHearing #PublicInterest #JusticeSystem #CrimeAwareness #CommunitySupport #VictimRights #LegalProceedings #HaryanaUpdates