हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से, आज 73,091 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

HTET Exam Level 3 : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) जुलाई-2025 के तहत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को प्रदेशभर के 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 73,091 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसे लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस और बोर्ड अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न-पत्र सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किए गए।

प्रधानमंत्री के रूप में दो बार जींद आने वाले नरेंद्र मोदी बनेंगे पहले नेता

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धूपड़ ने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 383 सेंटर बनाए गए है। इनमें 2 लाख 33 हजार 894 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ढ़ाई गुणा की संख्या में परीक्षा देंगी। 4-5 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए एक लाख 66 हजार 137 महिला परीक्षार्थी, 67 हजार 157 पुरूष परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

5 जुलाई को ही हरियाणा प्रदेश की एडीए परीक्षा होने के चलते पंचकूला जिले के परीक्षार्थी पानीपत, कुरूक्षेत्र के परीक्षार्थी यमुनानगर, करनाल के परीक्षार्थी पानीपत जिले में परीक्षाएं देंगे। इसके अलावा अन्य जिले के परीक्षार्थी अपने-अपने जिले में परीक्षाएं देंगे।

जींद से पानीपत की दूरी 50 मिनट में नाप दी हाइड्रोजन ट्रेन ने

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सांयकालीन सत्र में आयोजित होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड मुख्यालय में प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही प्रवेश पत्र व वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं और परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करें।

#HaryanaTeacherEligibilityTest #HTET2026 #TeacherExam #EducationInHaryana #ExamDay #FutureEducators #TeachingProfession #HaryanaEducation #Candidates2026 #ExamSuccess #TeachingEligibility #HaryanaJobs #EducationOpportunities #TeacherTraining #CareerInTeaching #HaryanaExams #StudentSuccess #TeachingCareer #ExamPreparation #HaryanaTeachers

शनिवार को शैलजा पहुंची चैनत, रविवार को अभय सिंह चौटाला पहुंचेंगे गांव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top