719 उत्कृष्ट विद्यालयों का होगा व्यापक आधुनिकीकरण, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, समय पर करें काम पूरा बजट की नहीं कोई कमी
सत्य खबर हरियाणा
Education Revolution : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में नई शिक्षा क्रांति का उद्घोष होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के 150 सरकारी स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने और 719 उत्कृष्ट विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार इस कार्य के लिए उनके डिजाइन और निर्माण में देश के अग्रणी राज्यों तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के श्रेष्ठ मॉडल और विशेषज्ञों का सहयोग लेगी। जिन विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई है उनमें संस्कृत मॉडल स्कूल मुख्यमंत्री अर्ली इंग्लिश एंड एक्सीलेंस स्कूल और पीएम श्री विद्यालय शामिल। हैंड विद्यालयों को राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों के लिए आदर्श बनाया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कक्षाएं, पृथक शौचालय, मजबूत चारदीवारी, खेल मैदान, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, नया फर्नीचर, टैबलेट तथा अन्य आधुनिक शिक्षण संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं। इन विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं।
प्रवीण अत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सरकारी विद्यालयों को आधुनिक, तकनीक-संपन्न और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों से आने वाले वर्षों में हरियाणा की सरकारी शिक्षा व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मॉडल बनकर उभरेगी।
हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
मुख्यमंत्री का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। इसी उद्देश्य से सरकार सरकारी स्कूलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रही है। 150 नए विद्यालयों के डिजाइन और निर्माण में देश के अग्रणी राज्यों तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के श्रेष्ठ मॉडलों का अध्ययन किया जाएगा, ताकि हरियाणा के विद्यार्थियों को सर्वोत्तम शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
सरकारी स्कूलों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नए विद्यालयों के साथ-साथ 719 उत्कृष्ट विद्यालयों में भी आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इनमें नए भवन, अतिरिक्त कक्षाएं, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब, पुस्तकालय, आधुनिक फर्नीचर, खेल मैदान, पृथक शौचालय, मजबूत चारदीवारी, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट की किसी भी प्रकार की कमी आड़े न आने दी जाए।
एआई आधारित शिक्षा से तैयार होंगे भविष्य के विद्यार्थी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिक्षा को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालना चाहते हैं। इसी सोच के तहत सरकारी विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षण, डिजिटल शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
प्रवीण अत्रेय ने कहा कि सरकार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
#HaryanaEducation #EducationalRevolution #GovernmentSchools #InternationalStandards #QualityEducation #SchoolUpgrades #HaryanaGovernment #FutureOfEducation #StudentSuccess #LearningEnvironment #InnovativeTeaching #EmpowerStudents #EducationForAll #HaryanaDevelopment #SchoolTransformation #GlobalStandards #EducationMatters #InvestInEducation #HaryanaProgress #BuildingFutures