गुरुग्राम में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, विश्व के टॉप 100 में होगी शामिल
गुरुग्राम में बन रहा है 1003 एकड़ में ग्लोबल सिटी प्रॉजेक्ट

सत्य खबर हरियाणा
High Rise Building : हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग स्थापित की जाएगी। इसके लिए प्लान पूरी तरह से तैयार हो गया है। लेकिन अभी यह नहीं बताया गया है कि इस बिल्डिंग की ऊंचाई कितनी होगी। दावा किया गया है कि यह बिल्डिंग देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी।

बता दे कि देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग वर्तमान में मुंबई स्थित लोखंडवाला मिनर्वा के नाम से है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 301 मी अर्थात 988 फिट है और इसमें 78 मंजिल है। फिलहाल अगर विश्व की सबसे ऊंची इमारतों की बात की जाए तो देश की टॉप 100 ऊंचे भवनों में देश का एक भी भवन शामिल नहीं है। विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग दुबई की बुर्ज खलीफा है जिसकी हाइट 828 मी अर्थात 2717 फिट है इसमें कुल 163 मंजिल हैं। विश्व की ऊंची इमारतों में चीन का नाम सबसे ऊपर है। विश्व की टॉप 100 इमारत में सबसे ज्यादा इमारतें चीन की हैं। सौंवे स्थान पर चीन के शिआन स्थितियां ग्लोरी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर है, जिसकी ऊंचाई 350 मीटर अर्थात 1148 फिट है।
दिल्ली से सटे गुड़गांव के सेक्टर 36बी और 37बी में 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी प्रॉजेक्ट का नाम अब देशभर में होगा। तय किया गया है कि अब यहां देश की सबसे ऊंची इमारत बनाई जाएगी। अभी इस बिल्डिंग की हाइट तय नहीं की गई है, लेकिन इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से तय कर लिया गया है। यह इमारत गुड़गांव की स्काईलाइन को पूरे तहर से बदल देगी। सरकार ने इसके लिए अडवाइजर कंसलटेंट की तलाश शुरू कर दी है। विदेशी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट्स की मदद से इसे सिरे चढ़ाया जाएगा, ताकि डिजाइन, तकनीक और सुरक्षा तीनों स्तरों पर यह इमारत वैश्विक मानकों पर खरी उतर सके।

दफ्तर, फ्लैट, एंटरटेनमेंट जोन सब होगा
प्रस्तावित इमारत में कॉरपोरेट ऑफिस स्पेस, लग्जरी होटल, रेजिडेंशल यूनिट्स, कन्वेंशन सेंटर, ऑब्जर्वेशन डेक, स्काई व्यू गैलरी, हाई-एंड रिटेल और एंटरटेनमेंट जोन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल करने की योजना है। सरकार का फोकस है कि यह इमारत काम, रहन-सहन और पर्यटन तीनों का केंद्र बने। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ग्लोबल सिटी हरियाणा के औद्योगिक और शहरी विकास का भविष्य है।
गुड़गांव को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कदम
देश की सबसे ऊंची इमारत का प्रस्ताव गुड़गांव को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। इमारत की अधिकतम ऊंचाई, एविएशन सेफ्टी, लाइटिंग सिस्टम और एयर ट्रैफिक पर प्रभाव इन सभी पहुलओं का गहन मंथन किया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि यह बिल्डिंग जल्दी ही निर्माणाधीन हो जाएगी। इस बिल्डिंग की हाइट को लेकर भी जल्दी ही यह भी बताया जाएगा कि यह कितनी ऊंची होगी। इसके बाद ही इस बिल्डिंग को लेकर इस बात का निष्कर्ष निकल पाएगा कि यह बिल्डिंग विश्व की टॉप 100 बिल्डिंग में कौन से पायदान पर खड़ी नजर आएगी।
#IndiasTallestBuilding #Gurugram #WorldsTop100 #FutureSkyline #SkyHighGurugram #ArchitecturalMasterpiece #UrbanDevelopment #CityOfTowers #GurugramSkyscraper #RealEstateIndia #BuildingADream #InnovationInArchitecture #SkylineGoals #IndianArchitecture #VerticalLiving #GurugramLandmark #BuildingTheFuture #ModernArchitecture #GlobalLandmarks #LuxuryLiving