ताजा समाचारवायरलहरियाणा

केंद्रीय बजट में हरियाणा रेलवे की बल्ले बल्ले

दिल्ली से जम्मू बनेगी अब 4 लाइन रेलवे, रेलवे सीधा सूरत से जुड़ेगा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Railway Budget : केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट में हरियाणा को रेलवे में बड़ा लाभ मिलने वाला है। रेल बजट की अहम कड़ी नई दिल्ली से जम्मू तक लगभग 600 किमी लंबा एक नया फोर-लेन रेलवे कॉरिडोर प्रस्तावित है, इसके लिए अंबाला, जालंधर और दिल्ली मंडलों के माध्यम से सर्वे हो चुका है और नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय के पास लंबित था। इस प्रस्ताव के सिरे चढ़ने की उम्मीद इस रेल बजट में विभागीय अधिकारियों ने जताई है।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

इसके तहत हरियाणा और पंजाब में भूमि अधिग्रहण को लेकर भी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में दो लाइनों (डबल लाइन) पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तीसरी/चौथी रेल लाइन का विकल्प होगा। इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी और नई ट्रेनों के संचालन की रूपरेखा भी तैयार हो सकेगी। इस नई रेल लाइन का सीधा फायदा अंबाला, पानीपत, जालंधर और जम्मू के बीच होगा और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

यह नया ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर औद्योगिक केंद्रों को सीधे बंदरगाहों से जोड़ेगा और इससे माल ढुलाई की लागत कम होगी और यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। यह कदम विशेष रूप से बंगाल और गुजरात के व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई देगा जोकि आने वाले समय में अंबाला रेल मंडल के लिए भी एक विशेष पहचान होगा। यह कॉरिडोर अंबाला रेल मंडल के अधीन सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पिलखनी स्टेशन से जुड़ेगा जोकि सीधा पंजाब के साहनेवाल तक जाता है। ऐसे में देश के एक हिस्से कोलकाता व गुवाहाटी से दूसरे हिस्से तक सुरक्षित व जल्दी सामान पहुंचाने में यह ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एक अहम कड़ी होगा। वर्तमान में सहारनपुर से साहनेवाल के बीच कॉरीडोर चालू है।

अंबाला के डीआरएम विनोद भाटिया ने कहा कि केंद्रीय बजट में हाई स्पीड कॉरिडोर आदि का जिक्र किया गया है। इसमें रेलवे को क्या मिला है, यह सोमवार को ही स्पष्ट हो पाएगा।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

अंबाला मंडल के मुख्य महाप्रबंधक पंकज गुप्ता के अनुसार ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के विस्तार से हरियाणा और पंजाब को काफी फायदा होगा। इससे देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक सामान जल्द व सुरक्षित रूप से पहुंच सकेगा।

#HaryanaRailway #UnionBudget #RailwayBoost #InfrastructureInvestment #Budget2023 #HaryanaGrowth #RailwayDevelopment #Transportation #EconomicGrowth #PublicTransport #Infrastructure #HaryanaDevelopment #BudgetNews #Railways #IndianRailways #GovernmentInvestment #DevelopmentProject #BudgetAllocation #FundingForRailways

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button