हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं : नायब सैनी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री आज सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज भूरीवाले के 24 वें निर्वाण दिवस पर नवांशहर में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम परम पावन ब्रह्मलीन श्री ब्रह्मानंद जी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि महाराज ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा, अध्यात्म के प्रचार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज भूरीवाले एक चलते फिरते प्रकाश पुंज थे। यह पावन समारोह स्वामी चेतनानंद जी महाराज की सरपरस्ती में आयोजित हो रहा है। इनके मार्गदर्शन में इस संप्रदाय द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोगों को अध्यात्म का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज ने नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज ने शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझा। उन्होंने सदैव इस बात पर बल दिया कि एक शिक्षित समाज ही राष्ट्र की प्रगति का आधार बन सकता है। बेटियों की शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय, उनके आशीर्वाद से लड़कियों के चार कॉलेज और तीन स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने अस्पतालों की स्थापना, अनेक निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन और प्रतिदिन पीजीआई चंडीगढ़ में देसी घी का लंगर यह सभी कार्य उनकी करुणा और सेवा भावना के जीवंत उदाहरण हैं।

देश व प्रदेश की राजनीति बदल रही है, आज सरकार का मतलब सत्ता नहीं सेवा : नायब सैनी

नायब सैनी ने कहा कि यहां हरियाणा की पौने 3 करोड़ जनता का प्रेम और आदर लेकर आया हूं। महाराज जी द्वारा स्थापित आदर्श दोनों राज्यों के बीच प्रेम और भाईचारे का पुल बनाने का कार्य करते हैं।मुख्यमंत्री ने निर्वाण दिवस पर अपने जीवन को व्यसनों से दूर रखने और अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां उमडा जन सैलाब इस बात का प्रमाण कि सत्य कभी नहीं मरता और संतों की महिमा अनंत होती है।

 

1. #EmpowerTheDeprived
2. #SupportForDalits
3. #InclusiveGovernance
4. #WelfareForAll
5. #SocialJusticeInitiative
6. #EquityInSociety
7. #GovernmentForThePeople
8. #FacilitiesForThePoor
9. #NayabSainiVision
10. #UpliftTheUnderprivileged

SIR में सबसे ज्यादा वोट गुरुग्राम और फरीदाबाद में कटे, प्रतिशत के हिसाब से गुरुग्राम टॉप पर, वोट सबसे ज्यादा फरीदाबाद में कटे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top