कांग्रेस विधायक के बेटे ने की भाजपा ज्वाइन
सत्य खबर हरियाणा
Mewat Vikas Sankalp Rally : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेवात विकास संकल्प रैली में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि आज पुन्हाना की यह धरती एक नई युग की शुरुआत की साक्षी बन रही है। आज हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत बनाएं। आज की रैली के दौरान कांग्रेस विधायक जावेद अहमद ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विधायक पुत्र को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश व प्रदेश की राजनीति बदल रही है, आज सरकार का मतलब सत्ता नहीं सेवा है। सरकार की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना पहुंचे और जरूरतमंद तक सुविधा पहुंचे। हर परिवार तक विकास पहुंचे यही सोच है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के सपनों की सारथी है। शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान इन चारों क्षेत्र में हमारी बेटियां सबसे आगे रहे ऐसा हमारा संकल्प है।
वर्षों तक मेवात की धरती के साथ उपेक्षा जुड़ी रही। आज मेवात अपनी नई पहचान कर रहा है। यह परिवर्तन आप सभी के विश्वास सहभागिता और डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने केवल पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग 600 करोड रुपए के विकास कार्य कराए हैं। पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 99 महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई, जिनमें से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं।
यहां 21 करोड रुपए की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित किया गया है। सीएम ने कहा कि 24 जुलाई को मेवात काडर के 1493 जेबीटी अध्यापकों का आया रिजल्ट इन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। अनेक गांवों में 9 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से पेयजल पाइपलाइन, पेयजल कनेक्शन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नूंह को आकांक्षी जिला में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से आधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया गया है।
रैली में अनोखा नजारा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पुन्हाना पहुंचने पर मेवात विकास संकल्प रैली में अनोखा नजारा देखने को मिला। अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर बुलडोजरों पर सवार युवाओं ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रैली स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और मेवात के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की संभावित घोषणाओं का इंतजार करते दिखाई दिए।
शनिवार को नूंह जिले के पुन्हाना स्थित अनाज मंडी में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, बुलडोजरों पर सवार युवाओं ने उन पर फूल बरसाए और जोरदार स्वागत किया। स्वागत के लिए करीब एक दर्जन बुलडोजरों की व्यवस्था की गई थी, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
32 मांगों में कई पर तत्काल सहमति, विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं
रैली के आयोजक और कांग्रेस के बागी विधायक मोहम्मद इलयास खान के पुत्र एडवोकेट जावेद अहमद ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी 32 मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने इनमें से कई मांगों को स्वीकार करते हुए विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनहाना और पिनंगवा में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कार्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा कई स्वास्थ्य केंद्रों का स्तर बढ़ाया जाएगा और जरूरत वाले गांवों में नए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पुलों के पुनर्निर्माण और सिंचाई परियोजनाओं के लिए भी धन उपलब्ध कराने की घोषणा की।
उन्होंने नगीना और घासेड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने, खेल स्टेडियमों के विकास, बिजली व्यवस्था मजबूत करने तथा पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनहाना और पिनंगवा क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग पर विचार के लिए एक समिति गठित की जाएगी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद सरकार आगे का निर्णय लेगी। साथ ही उन्होंने नमो भारत परियोजना के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मजबूत पैरवी करने का भी आश्वासन दिया।
#HaryanaPolitics #NuhUpdates #NayabSaini #GovernmentService #PoliticalChange #PublicService #Leadership #CommunityEngagement #Empowerment #StateDevelopment #CitizenParticipation #SocialResponsibility #Governance #PoliticalLeadership #ServiceAboveSelf #TransformingPolitics #InclusiveGovernance #Accountability #ProgressivePolicies #HaryanaDevelopment