मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

Satyakhabarindia

व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर रोहित गोदारा गैंग से बताएं संबंध, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

सत्य खबर हरियाणा 

समाज की अनदेखी हुई तो प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन : अशोक बुवानीवाला

Crime News : जींद जिले के सफीदों शहर थाना क्षेत्र की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। वहीं फोन कॉल कर रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अश्लील कंटेंट मामले में अकेली पड़ी सपना को मिला वीर साहू का बल

शहर की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने शिकायत में बताया कि 27 जून एवं 17 जुलाई को उसके फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसने अपना नाम गिल्ली राणा बताया ओर फोन करने वाले ने अपने संबंध रोहित गोदारा गैंग से बताएं और उससे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। संजय शर्मा ने कहा कि उसके बाद उसे पैसे की मांग नहीं की गई, फिर फोन कर उसे सीधा जान से मारने की धमकी दी गई। संजय शर्मा ने बताया कि वह मुर्गियों के लिए फीड बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं और उन्हें व्हाट्सएप कॉल कई बार रंगदारी मांगी गई है।

सफीदों शहर थाना पुलिस ने संजय शर्मा की शिकायत पर गीली राणा व रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि संजय शर्मा के बयान पर उपरोक्त दोनों लोगों पर रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम कॉल रिकार्ड के आधार पर जांच कर रही है।

करनाल के विकास को नई गति देने में जुटे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

#HaryanaNews #Jind #PoultryFeed #Extortion #CrimeReport #BusinessSafety #LocalNews #HaryanaPolice #Investigation #FeedManufacturing #EconomicCrime #SafetyFirst #Entrepreneurship #LegalAction #CommunityAlert #CrimeAwareness #HaryanaBusiness #SupportLocal #JusticeForVictims #ProtectYourBusiness

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top